{"_id":"57fa8efe4f1c1b695228e4a0","slug":"messages-received-travel-support-sp-will-form-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदेश यात्रा में मिले समर्थन से बनेगी सपा की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदेश यात्रा में मिले समर्थन से बनेगी सपा की सरकार
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
विकास यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की सरकार की 29 विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार को निकाली जा रही मुलायम संदेश यात्रा लेकर बीते दिन यहां पहुंचे समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने रविवार को सुबह सीतापुर प्रस्थान करने से पहले पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान युवाओं समेत समाज के सभी वर्गों से मिल रहे जन समर्थन से सूबे में अगली सरकार भी सपा की बननी तय हो गई है। उन्हाेंने कहा कि अन्य किसी पार्टी के पास मुख्यमंत्री लायक चेहरा तक नहीं है और सभी दल सपा से अपना चुनावी मुकाबला मान रहे हैं। उन्होेंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए इतने काम कराए कि विरोधी भी उनकी प्रशंसा करने पर मजबूर हो गए हैं। गरीबों को पेंशन, आवास, छात्रों को लैपटॉप, छात्राओं को विद्या धन दिया। अब ऐसे परिवारों के दसवीं पास छात्रों को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे, जिनकी वार्षिक आय अधिकतम छह लाख रुपये है। सयुस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि स्मार्ट फोन के लिए रजिस्ट्रेशन दस नवंबर से आरंभ होे जाएंगे। स्मार्ट फोन बनाने की फैक्ट्रियां लगने से उनमें भी तमाम बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना बढ़ी है। उन्होंने संदेश यात्रा के पहले चरण में 20 जिलों के 38 विधानसभा क्षेत्रों में हुई जन सभाओं में मिले समाज के सभी वर्गों के समर्थन का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव में अखिलेश का कोई मुकाबला ही नहीं है, क्योंकि सभी प्रमुख पार्टियां सपा को ही अपना प्रतिद्वंदी मान रही हैं। भारतीय सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के राजनीतिकरण की निंदा करते हुए सयुस नेता यादव ने कहा कि इस घटनाक्रम में केवल सेना और सैनिकों के शौर्य की सराहना की जानी चाहिए। इस कार्रवाई का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करने वाले लोग सेना का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने रक्षा मंत्री पद पर रहते एलओसी के पार शहीद हुए सैनिकाें के शवों को भारत लाकर उनका अंतिम संस्कार कराया, लेकिन इसका कभी व्यक्तिगत श्रेय लेने की कोशिश नहीं की। वार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, जिला महासचिव रणजंय सिंह यादव, नगर अध्यक्ष कपिल सिंह वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन