{"_id":"68ce9347be11f63620034ff9","slug":"meritorious-students-honored-for-outstanding-performance-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-153202-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मेधावियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मेधावियों का सम्मान
विज्ञापन
एसएस कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राएं और अतिथि। स्रोत : कॉलेज
एसएस कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में विज्ञान संकाय के दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विगत सत्र में विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि विद्यार्थियों को उम्र के इस चरण में पुस्तक, प्रयोगशाला एवं अध्यापक तीन ही संसाधनों पर केंद्रित रहना चाहिए। सचिव डॉ. अवनीश मिश्र ने कहा कि विज्ञान और प्रयोग का नितांत गहरा संबंध है। प्राचार्य प्रो. आरके आजाद ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विषय स्थापना एवं स्वागत भाषण विज्ञान संकाय के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह ने किया। भौतिकी विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. संदीप अवस्थी, डॉ. संदीप दीक्षित, हर्ष पाराशरी, डॉ. रजत कुमार सिंह, डॉ. राजेश सक्सेना, चंदन गोस्वामी, अमित कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुमित त्रिवेदी, अनामिका शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
इन मेधावियों का किया गया सम्मान
बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की कनक यादव, चतुर्थ सेमेस्टर की यशी मिश्रा, षष्ठम सेमेस्टर के जागृत पाल, एमएससी भौतिकी की द्वितीय सेमेस्टर की मोनिका वर्मा, एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर की आकांक्षा वर्मा, एमएससी रसायन द्वितीय सेमेस्टर की आकांक्षा यादव, चतुर्थ सेमेस्टर की दिव्या वर्मा, एमएससी गणित द्वितीय सेमेस्टर की अंजली रस्तोगी, चतुर्थ सेमेस्टर की प्रिया तिवारी। इसके अलावा बीसीए द्वितीय सेमेस्टर की आद्रिका शुक्ला, चतुर्थ सेमेस्टर के विशू सक्सेना, षष्ठम सेमेस्टर की खुशी यादव एवं खुशी सक्सेना और पीजीडीसीए के प्रद्युम्न मिश्रा को भी सम्मानित किया गया।