फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Meritorious students and dedicated yoga teachers were honored.

Shahjahanpur News: मेधावी छात्र-छात्राओं और समर्पित योग शिक्षकों को किया सम्मानित

Tue, 26 May 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students and dedicated yoga teachers were honored.
जलालाबाद के नौसारा लहसडी ​स्थित श्री सिद्धपीठ देवधाम मंदिर आश्रम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समार
जलालाबाद। नौसारा लहसड़ी गांव के श्री सिद्धपीठ देवधाम मंदिर आश्रम परिसर में सोमवार को आयोजित हुए प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा दस और 12 की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न, ट्राॅफी और मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में विकास कुमार, प्रशांत, आदर्श कुमार ,नारद ,सचिन, ज्योति दीप, सुखविंदर, राधारानी, मोहित, अंकेश और शिवम शामिल रहे। मुख्य अतिथि देवनारायण पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सत्यदेव महाराज ने बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को मेहनत के साथ पढ़ाई करने के अलावा राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने तथा समाज में उच्च कोटि के कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इसी मौके पर योग शिक्षा के लिए बेहतर कार्य करने वाले सौरभ सिंह, आकाश, शिवांकर, अमन, हिमांशु, अतुल, प्रियांशु को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में रुद्रपुर के अमित कुमार की ओर से भंडारा किया गया। जितेंद्र कुमार के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष देवेश पांडेय, ग्राम प्रधान नर सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed