फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Merit list of BA in SS College released, admissions will be from today

Shahjahanpur News: एसएस कॉलेज में बीए की मेरिट सूची जारी, प्रवेश आज से होंगे

Tue, 08 Jul 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Merit list of BA in SS College released, admissions will be from today
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में बीए की पहली मेरिट सूची को जारी कर दिया गया है। मंगलवार से कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। वहीं कुछ व्यावसायिक कोर्स की सूची जारी होते ही सीटें फुल हो गईं हैं। दूसरी ओर जीएफ कॉलेज में बीए में 270 प्रवेश हो चुके हैं।
विज्ञापन

इंटरमीडियट में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कॉलेज का विकल्प चुनने का मौका दिया था। विद्यार्थियों ने पोर्टल पर आवेदन किया और चुने कॉलेज में हॉर्ड कॉपी को जमा किया था। एसएस कॉलेज में बीए की 1500 सीटों के लिए अभी तक 11 सौ आवेदन किए गए थे।
विज्ञापन

सोमवार को उनकी मेरिट सूची को जारी करते हुए स्लॉट भी आवंटित कर दिया। प्राचार्य डॉ. आरके आजाद ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को एक साथ नहीं बुलाया। उन्हें स्लाॅट के हिसाब से चयनित दिन पर प्रवेश लेने आना होगा। मंगलवार से प्रवेश की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बीएससी बायो और बीएससी गणित की 80-80 सीटों की मेरिट सूची जारी होते हुए प्रवेश को पूरा कर लिया है। बीकॉम की मेरिट लिस्ट भी निकालने की तैयारी है।

--
जीएफ कॉलेज में बीए के 270 प्रवेश हुए
जीएफ कॉलेज में पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया गतिमान है। सोमवार तक बीए की दो हजार सीटों के सापेक्ष 270 प्रवेश हुए हैं। बीएससी बायो और गणित में प्रवेश चल रहे हैं। विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए हेल्प डेस्क व काउंसलिंग सेंटर भी खोले गए हैं। वहीं दूसरी ओर छात्र-छात्राएं प्रवेश को लेकर पोर्टल पर पंजीकरण भी करा रहे हैं। पंजीकरण कराने की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed