फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mercury hits 38 degrees; Tuesday was the hottest day of the season.

Shahjahanpur News: पारा पहुंचा 38 डिग्री पर, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार

Tue, 14 Apr 2026 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mercury hits 38 degrees; Tuesday was the hottest day of the season.
शाहजहांपुर। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मंगलवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। तेज हवा चलने से धूल से लोग परेशान दिखे। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक वायुदाब गिरा हुआ है। बुधवार सुबह बादल छाए रहेंगे। तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन


मंगलवार को पांच से 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 18.4 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा।
विज्ञापन

दिन के मुकाबले रात ठंडी रही। 13 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री की वृद्धि तो न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 15 मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 21 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। बादल छाए रहने के साथ तापमान बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed