{"_id":"6a230bb61eb07f6d4b09b1bb","slug":"mercury-drops-by-36-degrees-due-to-rain-accompanied-by-strong-winds-relief-from-the-heat-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-175357-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तेज हवा के साथ बारिश से 3.6 डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तेज हवा के साथ बारिश से 3.6 डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दो दिन तक लगातार गर्मी बढ़ने के बाद बृहस्पतिवार को देर रात मौसम ने फिर करवट बदल ली और तेज हवा चलने के साथ बारिश होने लगी। इस दौरान दो मिमी बारिश होने से रात में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री घटकर 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 3.6 डिग्री कम होकर 35.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। बारिश के असर से शुक्रवार को दिन भर नम हवा चलने से जनजीवन को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकी।
बुधवार को अधिकतम तापमान एकाएक पांच डिग्री बढ़कर 36.8 डिग्री सेल्सियस हो गया था। बृहस्पतिवार को भी दिनभर तेज धूप बनी रहने से तापमान बढ़कर 39 डिग्री हो जाने से जनजीवन गर्मी से बेहाल होने लगा। बृहस्पतिवार आधी रात के बाद से बादल गरजने और चमकने लगे। इसके साथ ही तेज हवा चलने लगी और रात दो बजे के बाद से बारिश होने लगी। बारिश से हवा में आर्द्रता 45 से बढ़कर 61 फीसदी हो गई।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया रात में आधा घंटे तक दो मिमी बारिश होने के दौरान 35 से 40 किमी घंटे की रफ्तार से हवा चलने और दिन में धूप कम निकलने के कारण तापमान में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम वायुदाब सामान्य से 14 अंक बढ़ गया है। इसे देखते शनिवार को सुबह से तेज हवा चलने के बावजूद बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं।