फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mercury dropped six degrees, drizzle expected for three days

Shahjahanpur News: छह डिग्री गिरा पारा, तीन दिन तक बूंदाबांदी के आसार

Fri, 02 Feb 2024 03:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 02 Feb 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped six degrees, drizzle expected for three days
शाहजहांपुर। पहाड़ों पर बारिश के बाद जिले में भी मौसम बदल गया। बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक सर्द हवा के साथ बूंदाबांदी होती रही। कुछ देर के लिए धूप निकलने से अधिकतम तापमान में भी छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन तक बूंदाबांदी और सर्द हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, एक मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। तेज रफ्तार से पूर्वी हवा चली। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। बादल होने की वजह से न्यूनतम तापमान में 4.7 डिग्री की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

--------
हल्की बूंदाबांदी फसलों के लिए फायदेमंद
कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के प्रभारी कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि हल्की बूंदाबांदी सभी फसलों के लिए फायदेमंद है। खासकर गेहूं की फसल को इसका काफी फायदा होगा। अगर तेज हवा चलेगी तो सरसों की फसल गिरने की संभावना रहेगी। हालांकि, अभी ऐसा कोई नुकसान नहीं हुआ है। अगर अधिक बारिश होती है या ओले पड़ते हैं तो आलू और टमाटर जैसी फसलों को नुकसान हो सकता है।

झुलसा रोग की चपेट में आलू की फसल।

झुलसा रोग की चपेट में आलू की फसल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed