फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Merchants display the municipal campus

व्यापारियों ने नगरपालिका परिसर में किया प्रदर्शन

Sat, 04 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 04 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Merchants display the municipal campus
व्यापारियों ने नगरपालिका परिसर में किया प्रदर्शन
शहर में गंदगी और जगह-जगह ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने शुक्रवार को नगरपालिका परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में अधिशासी अधिकारी के नाम ज्ञापन देकर समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की। संगठन से जुड़े व्यापारी जिलाध्यक्ष विमल गुप्ता और नगर अध्यक्ष रजत खन्ना के संयुक्त नेतृत्व में पालिका कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करके नाराजगी का इजहार किया। अधिशासी अधिकारी मुनेंद्र सिंह राठौर के मौजूद न होने पर पदाधिकारियों ने उनके स्टेनो आदित्य मिश्रा को ज्ञापन दिया। इस बात पर नाराजगी जताई कि भीषण गर्मी में बीमारियों की आशंका बढ़ने के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। ज्ञापन में सभी प्रमुख नालों की तलीझाड़ सफाई किसी अनुभवी ठेकेदार से कराए जाने, नाले-नालियों के किनारे चूना छिड़काव के साथ गली-मोहल्लोें में फॉगिंग कराने, विभिन्न स्थानों पर सुलभ शौचालयों की व्यवस्था कराने, जाम की समस्या का निस्तारण कराने के लिए प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण साफ कराए जाने आदि मांगों का उल्लेख है। प्रदर्शन में राहुल गुप्ता, दीपक तिवारी, डिंपल सक्सेना, हेमेंद्र वर्मा, सईद खां, यासीन अहमद वारसी आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन


रमजान से पहले सफाई कराने की मांग
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल पूर्व शहर अध्यक्ष तसलीम लगारी के नेतृत्व में  सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह से मिला। उन्होंने डीएम के नाम ज्ञापन देकर रमजान शुरू होने से पहले सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि शहर गंदगी से पटा है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और नाले-नालियां कीचड़ से पटी हैं। गर्मी बढ़ने के साथ शहर की पेयजल व्यवस्था भी लचर हो गई है। ऊपर से बिजली कटौती अभी से इतना परेशान कर रही है। रमजान में रोजेदारों की सुविधा को देखते इन सारी समस्याओं का निस्तारण निस्तारण जल्द किया जाए। ज्ञापन देने वालों में कयूम हसन, नफीस खां, लाला खां, शाहिद अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed