{"_id":"62966c183e26787c9a0d8c7e","slug":"merchant-red-for-marking-old-shops-gave-memorandum-shahjahanpur-news-bly4867669123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसों पुरानी दुकानों व भवनों पर लाल निशान लगाने पर व्यापारी आक्रोशित, दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसों पुरानी दुकानों व भवनों पर लाल निशान लगाने पर व्यापारी आक्रोशित, दिया ज्ञापन
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त एसके सिंह को ज्ञापन देते व्यापारी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त एसके सिंह को सौंपा गया। इससे पहले व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने में मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। बोले कि शासनादेश में कहा गया है कि दुकानों के आगे के फिक्स चबूतरे एवं उस पर लोहे के फोल्डिंग लोहे वाले जाल बनाए जाएंगे। बाजार में कोई भी दुकानदार दुकान के बाहर समान नहीं रखेगा। इस अभियान को सभी बाजार में प्रशासन के द्वारा चलाया जा रहा है। आरोप है कि नगर निगम के कुछ कर्मचारियों ने पचासों साल पुरानी बनी दुकानों व भवनों पर भी लाल निशान लगाकर उनको गिराने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है।
यह सरासर गलत है। इस पर अपर नगर आयुक्त एसके सिंह ने इस तरह की कोई भी कार्रवाई न होने का आश्वासन दिया। इससे पहले व्यापारियों की बैठक खिरनीबाग स्थित कार्यालय पर हुई। इस मौके पर महानगर संगठन मंत्री सरताज, मंडी इकाई के अध्यक्ष आसिफ खान, महामंत्री मुश्ताक खान, सतीश सिंह, जुबेर खान, व्यापार मंडल के प्रदेश युवा संगठन मंत्री शशांक कौशिक, जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, राजीव खन्ना, वीरपाल सिंह, दानिश शहजाद आदि मौजूद रहे।