{"_id":"db907742011578b55257932cff44b286","slug":"memorendam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी से मिलने पहुंचे आईएमए के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी से मिलने पहुंचे आईएमए के पदाधिकारी
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएमए के पदाधिकारियों ने मंगलवार को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कामला नर्सिंग होम में एक मरीज की मौत होने बाद तीमारदारों के द्वारा तोड़फोड़ और स्टाफ की पिटाई की गई थी। इस मामले में आईएमए के पदाधिकारी एसपी को ज्ञापन देने पहुंचे।
आईएमए के पदाधिकारियों ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि कमला नर्सिंग होम में शनिवार की रात करीब एक बजे एक मोहल्ले के लोग एक हृदय रोगी को गंभीर हालत में लेकर आए थे। नर्सिंगहोम स्वामी डॉ. पीके अग्रवाल ने हालत गंभीर देखकर मरीज को बरेली ले जाने को कह दिया, लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ने पर तीमारदारों के अनुरोध पर मरीज को आईसीयू के लाइफ स्पोर्ट सिस्टम पर शिफ्ट कर दिया। मरीज को बरेली ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजाम किया गया, इसी बीच मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद साथ में आए परिवार वालों ने नर्सिंगहोम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथ ही नर्सिंगहोम में मौजूद स्टाफ की पिटाई भी की। हमलावरों ने करीब 15 से 20 मिनट तक आतंक मचाए रखा। पुलिस के आने पर सभी गाड़ियों में सवार होकर भाग गए। एसपी ने आईएमए को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष डॉ. अनिल सूद, सचिव डॉ. विजय पाठक, डॉ. वसीम खां, डॉ. अनूप अग्रवाल, डॉ. परविंदर सिंह, डॉ. यूडी कपूर समेत कई डॉक्टर शामिल थे।