{"_id":"6a4ce470788582fd7e0d930b","slug":"memorandum-submitted-to-name-the-bus-station-after-maharana-pratap-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-178282-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बस अड्डे का नामकरण महाराणा प्रताप पर करने के लिए दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बस अड्डे का नामकरण महाराणा प्रताप पर करने के लिए दिया ज्ञापन
विज्ञापन
ददरौल विधायक को ज्ञापन देते करणी सेना के पदाधिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। कांट बस अड्डे का नाम वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम पर रखने और कुर्रियाकलां तिराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ददरौल विधायक अरविंद सिंह को दिया।
ज्ञापन में बताया कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के अमर योद्धा, राष्ट्र गौरव, स्वाभिमान, त्याग और अदम्य साहस के प्रतीक हैं। उनके सम्मान में इन मांगों को पूरा करने से क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान मजबूत होगी। युवाओं में राष्ट्रभक्ति, शौर्य व स्वाभिमान की भावना का संचार होगा।
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष अभय चौहान, जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रशांत सिंह, सुतीक्ष्ण सिंह, सूर्या प्रताप सिंह, पीयूष मिश्रा, राजीव सिंह, सुमेंद्र सिंह, विकास सिंह, सूरज मिश्रा आदि शामिल रहे। संवाद