फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Memorandum submitted to GF College Principal in protest against recovery

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने वसूली के विरोध में जीएफ कॉलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Wed, 19 Oct 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to GF College Principal in protest against recovery
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर की ओर से मंगलवार को जीएफ कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। सम सेमेस्टर में एडमिशन फॉर्म के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को अभाविप महानगर मंत्री अनुज जौहरी के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता व छात्र-छात्राओं ने जीएफ कॉलेज में प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं व छात्र-छात्राओं से ज्ञापन लिया और उनकी समस्याओं को सुना। मांग की गई कि कॉलेज परिसर में बंद पड़े पुरुष एवं महिला शौचालय को दोबारा चालू कराया जाए। नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों की सीटें रिक्त हैं। उन पर वंचित विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए। प्रवेश प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय द्वारा जारी ऑनलाइन पोर्टल को कम से कम दो दिन के लिए पुन: खुलवाया जाए। नोटिस बोर्ड पर समय से नोटिस चस्पा किए जाएं जिससे विद्यार्थियों को समय से जानकारी प्राप्त हो सके। सम सेमेस्टर में एडमिशन फॉर्म भरवाने की अनावश्यक प्रक्रिया को समाप्त किया जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रौनक पाल, महानगर एवं जिला संगठन मंत्री आकाश, प्रांत सह छात्रा प्रमुख श्रेया गुप्ता, जीएफ कॉलेज उपाध्यक्ष श्रेष्ठ दीक्षित, आनंद स्वरूप, आयुष्मान हिंदू, अर्जुन राणा, अक्षय सक्सेना, सुमित यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed