{"_id":"57dffd5d4f1c1b1356a8250f","slug":"memorandum-given-city-magistrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभाउ ने प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभाउ ने प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
अभाउ ने प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय उद्योग (अभाउ)व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद एवं जिला अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करके प्रदर्शन कर किया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि नगर में सफाई व्यवस्था नाम मात्र की हो रही है। सफाई न होने से नगर में विभिन्न तरह की बीमारियां फैल रही हैं। टंकियों में गंदा पानी आ रहा है। इसकी सफाई कराई जाए। नगर के कई मोहल्लों और प्रमुख स्थानों पर कूड़े के ढेर लगते रहते हैं, लेकिन पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। फागिंग के नाम पर केवल धोखा दिया जा रहा है। इसके अलावा जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों का बुरा हाल है। यहां डॉक्टर मरीजों को ठीक प्रकार से नहीं देखते हैं। कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेेट से नगर पालिका और जिला अस्पताल में हो रही लापरवाही में निजात दिलाने की गुहार की है। सिटी मजिस्ट्रेट ने पदाधिकारियों से कहा कि वे संबंधित अधिकारियों से इस बावत जरुरी कदम उठाने को निर्देशित करेंगे। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री लता तिवारी, अंजली श्रीवास्तव, सुशील चंद्र गुप्ता, देवेश गुप्ता, पंकज वर्मा, अनवार खां, सतीश शर्मा, रामऔतार गुप्ता, अनिल सक्सेना, रोहित वर्मा, गिरीश गुप्ता, योगेश वाजपेयी, विकास चौरसिया, संजय राठौर आदि शामिल रहे।