फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Memo Returned by governer

राज्यपाल को ज्ञापन देकर लौटे व्यापारी

Fri, 05 Jun 2015 11:46 PM IST
श्ााहजहांपुर।
श्ााहजहांपुर। Updated Fri, 05 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Memo Returned by governer
रिटेल सेक्टर में एफडीआई का नोटिफिकेशन वापस लेने, गुड्स एवं सर्विस टैक्स
विज्ञापन
प्रणाली में एकरूपता लाने, एक लाख रुपये से अधिक के आभूषण खरीदने पर पैन कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करने आदि मांगों को लेकर राज्यपाल राम नाईक को लखनऊ में ज्ञापन देने के बाद आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी शुक्रवार को लौट आए। बाद में उन्होंने बैठक करके व्यापारियों को राज्यपाल से हुई भेंटवार्ता का ब्यौरा दिया।

राज्यपाल से भेंट करने वाले संगठन के प्रदेश स्तरीय शिष्टमंडल में 11 पदाधिकारी शामिल रहे। इनमें जिले का प्रतिनिधित्व संगठन के जिलाध्यक्ष सर्राफ पंकज वर्मा, महामंत्री रमेश चंद्र शुक्ला और बाल कृष्ण रस्तोगी ने किया। तीनों पदाधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर उपरोक्त मांगें रखी गईं। जिलाध्यक्ष के अनुसार राज्यपाल ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता को दोनों ज्ञापन दिल्ली भिजवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed