फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Meetings against the British were held at the residence of Hakim Janaki Prasad

Shahjahanpur News: हकीम जानकी प्रसाद के आवास पर होती थीं अंग्रेजों के खिलाफ बैठकें

Thu, 15 Aug 2024 03:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Meetings against the British were held at the residence of Hakim Janaki Prasad
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हकीम जानकी प्रसाद का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
पुवायां। कस्बे के हकीम जानकी प्रसाद आजादी की लड़ाई में आठ माह तक जेल में रहे। वह स्वतंत्रता सेनानियों की टोली के खास सदस्य थे।
विज्ञापन

हकीम नारायन लाल ओमर के घर छह फरवरी 1894 को उनका जन्म हुआ था। यूनानी वैद्यक में दक्षता अर्जित करने के बाद उन्होंने रोगियों की सेवा शुरू की। इसी दौरान उनमें देश सेवा का जज्बा पैदा हुआ। नगर के लाला बिहारी लाल अग्रवाल, रामसेवक शुक्ल, पंडित गेंदनलाल, लाला ओमकार नाथ अग्रवाल की टोली अंग्रेजों के खिलाफ प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही हकीम जानकी प्रसाद के निवास पर गोपनीय बैठकें कर अंग्रेजों के खिलाफ रणनीति तय करती थी। मठिया के स्कूल में उस समय पंडित रामभजन लाल अध्यापक थे। आंदोलनकारियों को स्कूल में ठहराया जाता था।

हकीम जानकी प्रसाद को अंग्रेजी सरकार ने गिरफ्तार कर शाहजहांपुर जेल भेज दिया और आठ माह तक नजरबंद रखा। 30 जनवरी 1956 को उनका निधन हो गया। हकीम जानकी प्रसाद के परिजनों ने कभी भी स्वतंत्रता संग्राम आश्रितों को मिलने वाले लाभ नहीं लिए। उनके पौत्र डॉ. सारस्वत गुप्ता का कहना है कि हकीम जानकी प्रसाद ने जो कुछ किया, देश और देशवासियों के लिए किया, उसका कोई मोल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed