फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   meeting

शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए सरकार प्रयत्नशील : बरखा सिंह

Wed, 15 Dec 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
meeting
जलालाबाद में आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त करती एसडीएम बरखा सिंह। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं ग्राम प्रधान का ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम नगर स्थित मैरिज लॉन में संपन्न हुआ। इसका शुभारंभ एसडीएम बरखा सिंह, ब्लाक प्रमुख पति अमित सिंह, चेयरमैन मनेंद्र बाबू गुप्ता व खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्पार्पण व दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि सरकार शिक्षा के स्तर में सुधार और आधुनिकीकरण के लिए प्रयासरत है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा से संबंधित चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विनोद कुमार, अमित यादव ने भी विचार रखते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मनोज कटियार, पंकज कुमार सिंह व अरुण अग्निहोत्री के द्वारा मंच व्यवस्था का कार्य देखा गया। जावित्री देवी, सुप्रिया राठौर, लक्ष्मी खंडेलवाल, स्मृति भल्ला, प्रीति वाजपेयी, माधुरी सिंह के द्वारा सुन्दर रंगोली बनाई गई व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में ब्लॉक जलालाबाद के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रबंध समिति के अध्यक्ष व ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed