फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   meeting

जलालाबाद और तिलहर के एसडीएम से जवाब तलब

Fri, 23 Jan 2015 12:06 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 23 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने विभिन्न विभागों से जारी आरसी के आधार पर राजस्व की वसूली में लापरवाही बरतने पर जलालाबाद और तिलहर के एसडीएम को शो कॉज नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। साथ ही दोनों तहसीलदारों को चालू माह के अंत तक लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं होने पर रिपोर्ट राजस्व परिषद को भेजने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वसूली की समीक्षा करने पर डीएम ने पाया कि दोनों तहसीलों में विद्युत देय, व्यापार कर, स्टांप देय, परिवहन कर, बैंक देय आदि मदों में जारी आरसी में दर्शाई गई धनराशि की तुलना में संग्रह अमीनों की दैनिक वसूली काफी कम है। यह भी पता चला कि दोनों तहसीलों में अमीनों का पर्याप्त स्टाफ होने पर भी अधिकारियों का उन पर कोई नियंत्रण नहीं है। डीएम ने तहसीलदारों को आगाह किया कि काम में लापरवाही दिखाने वाले अमीनों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कार्यवाही करें अन्यथा वसूली में सुधार नहीं होने पर उन्हीं को दोषी मानते हुए राजस्व परिषद को प्रतिकूल आख्या भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने सदर और पुवायां के एसडीएम सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों को भी आरसी से संबंधित वसूली में तेजी नहीं लाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी। एडीएम वित्त पीके श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न विभागों ने 24.50 करोड़ रुपये की 4155 आरसी जारी कीं, लेकिन अभी तक 19.30 करोड़ रुपये वसूले जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed