{"_id":"6895f35e664c7040940cab83","slug":"medicines-burnt-due-to-fire-caused-by-short-circuit-in-dcm-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-150010-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डीसीएम में शाॅर्ट सर्किट से आग लगने से दवाएं जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डीसीएम में शाॅर्ट सर्किट से आग लगने से दवाएं जलीं
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। हरिद्वार से दवाएं और सामान लेकर पश्चिम बंगाल जा रही डीसीएम में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे डीसीएम और उसमें भरा सामान जलकर राख हो गया।
बरेली के थाना भुता के गांव अठायन निवासी शेरसिंह डीसीएम चालक हैं। शेर सिंह ने पुलिस को बताया कि सात अगस्त की रात हरिद्वार से दवाएं और सामान भरकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जा रहे थे। रात दस बजे खुटार कस्बे से निकलते ही शाॅर्ट सर्किट से डीसीएम में आग लग गई। उन्होंने वाहन से कूदकर जान बचाई।
आग लगी देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन इस बीच डीसीएम और उसमें भरा सामान जलकर रखा हो चुका था। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद