{"_id":"68c327bb0c0a10acf90a741a","slug":"medicines-are-available-after-waiting-for-hours-in-the-humidityeven-fans-are-not-enough-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-152471-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: उमस में घंटों इंतजार के बाद मिलती है दवाई...पंखे तक पर्याप्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: उमस में घंटों इंतजार के बाद मिलती है दवाई...पंखे तक पर्याप्त नहीं
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का निरीक्षण करते डीएम। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं खुद बीमार हैं। एक बेड पर लिटाकर दो-दो, तीन-तीन मरीजों का उपचार किया जा रहा है। स्ट्रेचर व व्हीलचेयर तीमारदार खुद खींचते हुए नजर आते हैं। अपर्याप्त पंखे-कूलर होने के कारण उमस भरी भीषण गर्मी में ओपीडी में पर्चा बनवाने, डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में घंटों लग जाते हैं। बृहस्पतिवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार की सुबह डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वह सीधा ओपीडी में गए। वहां उमसभरी गर्मी में पर्चा बनवाने के लिए काउंटर पर लगी मरीजों की कतार को देखकर पर्चा काउंटर की संख्या के बारे में पूछा। प्राचार्य डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि यहां छह पर्चा काउंटर हैं।
इस पर डीएम ने तीन-चार पर्चा काउंटर बढ़ाने के लिए कहा। डीएम ने ओपीडी में पंखों की संख्या बढ़ाने और कूलर लगवाने के निर्देश भी दिए। मेडिसिन विभाग के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर पर मरीजों की संख्या चेक की। इसके बाद डीएम ने प्राचार्य कार्यालय में व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
डीएम ने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर पर्चा बनवाने के लिए कियोस्क मशीनें स्थापित की जाएं, जिससे मरीज स्वयं अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकें और समय की बचत हो। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक एमपी गंगवार, सीएमएस डॉ. नैपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
--
व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने के निर्देश
डीएम ने कहा कि हाल के दिनों में नदियों में बाढ़ आने से प्रभावित मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे अस्पताल पर दबाव बढ़ा है। ऐसे में यह आवश्यक हो गया है कि मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। डीएम ने स्पष्ट किया कि प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि हर नागरिक को उचित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाए, विशेषकर वर्तमान आपातकालीन परिस्थितियों में।
--
दवा लेने में लग गया दो-ढाई घंटा
डीएम ने दवा लेने आईं आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रेती की नेहा से बात की। नेहा ने बताया कि उन्हें कई दिन से बुखार आ रहा है। इसके बाद नेहा औषधि केंद्र जाकर दवा लेने के लिए लाइन में लग गईं। नेहा को पर्चा बनवाने से लेकर डाॅक्टर को दिखाने और दवा लेने तक करीब दो-ढाई घंटे का समय लगा। बृहस्पतिवार को ओपीडी में 1559 और बुधवार को 1412 पर्चें बने।
--
भर्ती हुए मरीजों की संख्या
- 08 सितंबर : 98 मरीज
- 09 सितंबर : 161 मरीज
- 10 सितंबर : 148 मरीज
- 11 सितंबर : 48 मरीज दोपहर 12 बजे तक