फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Medical officer accused of taking daughter-in-law hostage, family taken home

डॉक्टर पुत्री को बंधक बनाने और उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 28 Feb 2022 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
Medical officer accused of taking daughter-in-law hostage, family taken home
पुवायां (शाहजहांपुर)। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर की एक पीएचसी में तैनात महिला चिकित्साधिकारी की मां ने बेटी के ससुराल वालों पर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुवायां निवासी दामाद आदित्य यादव सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार को माता-पिता बेटी को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन

राजस्थान जयपुर के जगतपुरा की शिव ऑफिसर कॉलोनी निवासी डॉ. मोहनलाल अवस्थी की पत्नी उर्मिला अवस्थी ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री डॉ. सुरभि का विवाह तीन माह पूर्व पुवायां के आदित्य यादव के साथ हुआ था। आदित्य अपने पिता के स्कूल-कॉलेज का काम देखते हैं। बताया कि शादी के बाद से ही पुत्री के पति आदित्य यादव, ससुर राकेश यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), सास शोभा यादव (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), देवर आकाश यादव सुरभि की पिटाई कर उत्पीड़न करते हैं। चारों लोग उनकी पुत्री पर तलाक देेने का दबाव भी बनाते हैं। उनकी पुत्री सुरभि उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंह नगर की पीएचसी महुआखेड़ा गंज पर चिकित्साधिकारी के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

दामाद आदित्य यादव और उनके परिजन पुत्री पर नौकरी छोड़ने और ड्यूटी पर नहीं जाने का दबाव बनाते हैं। आरोपियों ने उनकी पुत्री को बंधक बना रखा है। आरोपी सुरभि को मायके भी नहीं जाने देते हैं। सुरभि के पिता मोहनलाल अवस्थी 23 फरवरी को सुरभि को लेने महुआखेड़ा गंज पीएचसी पर गए तो आदित्य यादव, राकेश यादव, आकाश यादव ने पिटाई कर भगा दिया। सुरभि की इच्छा के बाद भी उसे मायके नहीं जाने दिया। पुत्री को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाकर पुलिस संरक्षण में जयपुर भिजवाया जाए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डॉ. सुरभि को उनके माता-पिता के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा अपना अस्पताल है। हम लोग चाहते हैं कि सुरभि नौकरी छोड़ कर अपना अस्पताल संभालें। लेकिन सुरभि नौकरी ही करना चाहती है। इसी कारण रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बाकी आरोप निराधार हैं।

- आदित्य यादव, पुवायां
सुरभि को पुलिस ने सुरक्षा में थाना क्षेत्र की सीमा से बाहर भिजवा दिया है। सुरभि अपने माता-पिता के साथ जयपुर चली गई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
- बीएस वीरकुमार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed