फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   medical college

राजकीय मेडिकल कॉलेज को आज से मिलेगी 24 घंटे बिजली सप्लाई

Fri, 05 Feb 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
medical college
medical college
शाहजहांपुर। सब कुछ ठीक रहा तो जनपद के राजकीय मेडिकल कॉलेज को शुक्रवार से 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी। अजीजपुर जिगनेरा में नव निर्मित 220 केवीए पावर स्टेशन की मुख्य इनकमिंग लाइन को ऊर्जीकृत किए जाने से यह संभव होगा और इसी के साथ आसपास के कई गांव भी भरपूर बिजली सुविधा से लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

इस बीच, पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता (पारेषण खंड) ने 220 केवीए लाइन में करंट चालू होने से पहले उन गांवों के लोगों को लाइन के टॉवरों से दूरी बनाए रखने का सुुझाव दिया है, जिनके पास से यह लाइन निकली है।
विज्ञापन

जनपद में राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होने के साथ ही वहां के प्रशासनिक ब्लॉक समेत अन्य चिकित्सा अनुभागों को अनवरत बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए कांट रोड स्थित अजीजपुर जिगनेरा गांव में 220 केवीए पावर स्टेशन का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया था। बिजली उपकेंद्र का भवन एक वर्ष पहले बनकर तैयार हो चुका था और उसके बाद से वहां के यार्ड में ट्रांसफार्मरों समेत अन्य मशीनरी लगाने का काम किया गया। इसी के समानान्तर पुवायां रोड पर पैना बुजुर्ग स्थित पावर कारपोरेशन के ट्रांसमिशन स्टेशन से अजीजपुर जिगनेरा तक टॉवर खड़े करके 220 केवीए क्षमता की 40 किमी लंबी मुख्य इनकमिंग लाइन बनाई जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन (ट्रांसमिशन) आरके उपाध्याय के अनुसार यह लाइन शुक्रवार को दिन मेें 11 बजे के बाद किसी भी समय ऊर्जीकृत हो सकती है। मुख्य लाइन में करंट दौड़ने के साथ ही अजीजपुर जिगनेरा पॉवर स्टेशन से मेडिकल कॉलेज सहित आसपास के कई गांवों और पड़ोसी जनपद हरदोई के बड़े हिस्से को पर्याप्त बिजली मिलने लगेगी। उन्होंने बताया कि यह लाइन सदर तहसील के करीब दो दर्जन गांवों के पास से निकली है। एक्सईएन ने संबंधित गांवों के लोगों से कहा है कि लाइन चालू होने के दौरान उसके टावरों के पास जाने से बचें और अपने पशुओं को भी लाइन के टावरों से दूर रखें।

-
इन गांवों के लोग रहे सतर्क
एक्सईएन (ट्रांसमिशन) उपाध्याय के अनुसार 220 केवी लाइन सदर तहसील के पैना बुजुर्ग, दाउदपुर, भावलखेड़ा, कटिया कम्मू, पट्टी बहादुरपुर, हुसैनपुर, रुकनपुर, हाफिजपुर, जहानपुर, रझौआ खुर्द, चौरा, दमदौर, शेरपुर, गौरी कलां, सिठारा, सिरहा, दाउदपुर नवादा, जलालपुर,सर्वांगपुर, नागरपाल, देवकली, सरज्ञैरा, मलकापुर, मानपुर, सफ्त्यारा, अजीजपुर जिगनेरा आदि गांवों के आबादी क्षेत्रों के पास से निकली है। इसलिए इन गांवों के ग्रामीणों को लाइन मेें करंट दौड़ने के दौरान उसके टावरों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लाइन ऊर्जीकृत होने के बाद जन सुरक्षा के लिहाज से ग्रामीणों को लगातार सतर्क किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed