फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   medical college,mock drill

मॉक-ड्रिल : ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन नहीं शुरू कर सकी नर्स

Tue, 21 Dec 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
medical college,mock drill
राजकीय मेडिकल कॉलेज हुआ माक ड्रिल,। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के एलटू आइसोलेशन वार्ड में सोमवार को सीएमओ ओर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) टीम की मौजूदगी में मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान वहां पर मौजूद नर्स ऑक्सीजन नहीं लगा पाईं। ऐसे में डब्ल्यूएचओ टीम ने ट्रेनिंग की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन

इस समय जिले में केवल एक कोरोना संक्रमित मरीज है। तीसरी लहर की आशंका में स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारी कर रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राजकीय मेडिकल कॉलेज में बने एल-टू आइसोलेशन वार्ड में डब्ल्यूएचओ प्रभारी कुमार कुंजन की मौजूदगी में मॉक ड्रिल किया गया। डब्ल्यूएचओ प्रभारी ने वहां पर मौजूद नर्स से कंसंट्रेटर ऑक्सीजन मशीन स्टार्ट करने के लिए कहा। तब नर्स ने जवाब दिया कि उन्हें इसके बारे में नहीं मालूम। तभी वहां पर सीएमओ डॉ. एसपी गौतम और सीएमएस डॉ. एयूपी सिंहा भी पहुंच गए।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों के सामने डब्ल्यूएचओ टीम ने कहा कि सब कुछ ठीक है। इसके बाद माक ड्रील को जारी रखते हुए एक कोरोना मरीज को नौ मिनट में घर से आइसोलेशन वार्ड तक लाने का अभ्यास किया। वहां से स्टाफ के माध्यम से मरीज को दो मिनट के अंदर के अदर आइसोलेशन वार्ड के अंदर बेड पर लिटाया गया। वार्ड में तैनात स्टाफ ने एक मिनट में मरीज का ब्लडप्रेशर और सैचुरेशन चेक कर ऑक्सीजन लगा दी। सीएमओ ने कहा कि कोरोना मरीज के प्रति डर को खत्म करें और लगातार मॉक ड्रिल करते रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल होती रहती है। ताकि मरीजों के आने पर स्टाफ की तरफ से उनको जल्द से जल्द से इलाज मुहैया कराया जा सके। - डॉ. एसपी गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed