फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Medical College gets approval for 30 more MD seats for nine departments

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में नौ विभागों के लिए एमडी की 30 और सीटों की मान्यता मिली

Sun, 19 Oct 2025 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Medical College gets approval for 30 more MD seats for nine departments
अजीजगंज ​स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज।
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के बाद एमडी करने के लिए सीटों की संख्या बढ़ा दी गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने कॉलेज को एमडी की 30 सीटों की मान्यता दी है। इसकी प्रवेश की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होगी। प्रदेश में लखनऊ पीजीआई व मेरठ को 32-32 सीटों को छोड़ दें तो शाहजहांपुर को सर्वाधिक सीटों की मान्यता दी गई है।
विज्ञापन

जिगनेरा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस, डीएनबी, एमडी के अलावा बीएससी नर्सिंग व पैरा मेडिकल के आठ पाठ्यक्रम में कक्षाओं का संचालन होता है। गत वर्ष कॉलेज में एमडी की 23 सीटें होने के चलते प्रवेश हुए थे। इन सीटों को बढ़ाने के लिए प्राचार्य ने नेशनल मेडिकल कमीशन में ऑनलाइन आवेदन किया था। भौतिक सत्यापन के बाद कमीशन ने कॉलेज को 30 और सीटाें की मान्यता दे दी है।
विज्ञापन

कॉलेज में अब एमडी की 53 सीटें हो गईं हैं। प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि नवंबर महीने से प्रवेश की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। नीट पीजी के जरिये चयन होगा। एमडी के लिए अभ्यर्थियों को काउंसलिंग से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

इन विभागों में मिली सीटें
फिजियो, बाल चिकित्सा, पैथोलॉजी, कॉम मेडिसिन, बायोकेम में चार-चार, एनाटॉमी, माइक्रो, फार्मा में तीन-तीन और फोरेंसिक में दो।
---
संसाधनों को देखकर बढ़ाई गईं सीटें
आवेदन के बाद नेशनल मेडिकल कमीशन की टीम ने मानकों को परीक्षण किया। प्राचार्य के अनुसार, अस्पताल में बेड, ओपीडी, भर्ती मरीजों, जांचों की संख्या, मेडिकल टीचर और हर ब्रांच में प्रोफेसर होने से कॉलेज को फायदा मिला। इसी आधार पर सीटों की संख्या में इजाफा किया गया।

--
पूर्व में 23 सीटों पर एमडी की पढ़ाई होती थी। 30 और सीटों की मान्यता मिलना कॉलेज के लिए बड़ी उपलब्धि है। अगले महीने से प्रवेश को लेकर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- डॉ.राजेश कुमार, प्राचार्य

अजीजगंज स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज।

अजीजगंज स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed