फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   medical camp

150 बच्चे स्वास्थ्य परीक्षण में मिले अति कुपोषित

Mon, 12 Jan 2015 12:15 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 12 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
medical camp
पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट में प्रदेश में कुपोषण के मामले में जिले को तीसरा स्थान बताए जाने के बाद डीएम के निर्देश पर रविवार को जिला अस्पताल समेत सभी ब्लाकों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए गए। जिले भर से मिली रिपोर्ट में कुल 1150 बच्चों में से 150 बच्चों को अति कुपोषित होना बताया गया है। बच्चों के अलावा 850 महिलाओं और किशोरियों के भी परीक्षण हुए, मगर उनमें कोई कुपोषण नहीं पाया गया। प्रभारी सीडीओ पीपी त्रिपाठी ने बताया कि डेढ़ सौ में से अति कुपोषित 137 बच्चे पोषण पुनर्वास केंद्रों पर भेजे जाएंगे। जिला अस्पताल में शिविर का उद्घाटन सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने किया।
विज्ञापन

पुवायां। यहां शिविर का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह ने किया। शिविर में 67 महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कुपोषित पाए गए बच्चों को दवा वितरित की गई। शिविर में डॉ. केके वर्मा, डॉ. पारस गुप्ता, डॉ. मृणालिनी मिश्रा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

जलालाबाद। ब्लाक प्रमुख महजबी बेगम ने शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. नसीमुद्दीन ने कुपोषण से बचाव की जानकारी दी। डॉ. रूपक गुप्ता और डा. अतुल शर्मा ने परीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम जंगबहादुर यादव, बीडीओ मुनीम लाल, ग्राम प्रधान रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैतीपुर। विशेष शिविर में 30 बच्चे कुपोषित पाए गए और एक बच्चा अति कुपोषित मिला, उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉ. मनोज मिश्रा ने बच्चों का चेकअप किया। शिविर में बीडीओ प्रताप सिंह यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी विजय सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
खुदागंज। शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. लईक अहमद अंसारी ने बताया कि अति कुपोषित बच्चों को 14 दिन के लिए जिला अस्पताल के कुपोषण निवारण केंद्र भेजने की व्यवस्था की गई है। शिविर में कार्यवाहक बीडीओ रामसरन सिंह यादव, डा. अभिषेक जौहरी, डा. अभिषेक शाक्य आदि मौजूद रहे।
निगोही। शिविर में कड़ाके की ठंड के बाद भी ग्रामीण अंचल से आए 345 महिलाआें और बच्चों का डॉ. अमित कुमार, डॉ. आरएस वर्मा, डा. ललित वर्मा और डॉ. अंतिमा मित्तल ने परीक्षण किया। जांच में आठ बच्चे कुपोषित पाए गए।
तिलहर। ब्लाक प्रमुख अभिनव शर्मा वीरू ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में 17 गर्भवती महिलाओं, 20 किशोरियों और 39 बच्चों का परीक्षण किया गया। इनमें 13 बच्चे अति कुपोषित मिले। शिविर में बीडीओ बाबूराम वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डा. सतेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
मिर्जापुर। केंद्र के प्रभारी डा. मो. आसिफ, डा. सबूर खां,डा. सुमित कश्यप व स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी वीके शर्मा ने 175 बच्चों का परीक्षण किया। इसमें 23 बच्चे कुपोषित पाए गए जबकि  30 अति कुपोषित मिले। इन सभी को दवाएं देकर 125 बच्चों का टीकाकरण भी किया गया।


स्वास्थ्य कर्मियों के खिसकने पर महिलाओं ने किया हंगामा
खुटार। ब्लॉक परिसर में कुपोषित बच्चों और महिलाओं की जांच के लिए लगा शिविर मजाक बनकर रह गया। ब्लाक प्रमुख मनोज त्रिवेदी शिविर का शुभारंभ करने के बाद जब तक रुके रहे, तब तक तो परीक्षण का काम चलता रहा। जैसे ही वापस हुए वैसे ही स्वास्थ्य कर्मियों ने भी दवाएं आदि समेटकर घर की राह पकड़ ली। इस पर बच्चे लेकर आईं महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। बाद में ब्लॉक प्रमुख ने मामले की शिकायत सीएमओ से करके लापरवाह स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में खुटार के सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन भारती ने बताया कि वह आवश्यक कार्य से लखनऊ गए हुए थे। शिविर में डॉ. फहीम, अखिलेश कुमार आदि को रहना था। यदि शिविर में लापरवाही बरती गई है तो मामले की रिपोर्ट सीएमओ को भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed