फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mechanic died due to electric shock, relatives created ruckus

Shahjahanpur News: करंट से मैकेनिक की मौत, परिजन ने किया हंगामा

Tue, 22 Aug 2023 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mechanic died due to electric shock, relatives created ruckus
राजकीय मेडिकल कॉलेज में रोते बिलखते मृतक के परिजन। संवाद
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मघईटोला निवासी रईस के पुत्र तनवीर 25 को भोलागंज में करंट लग गया। उसे गंभीर हालात में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान मौत होने पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर सीओ सिटी व सीओ सदर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

तनवीर एक कंपनी में ठेकेदार के अधीन बिजली का काम करता था। सोमवार को कंपनी के पास आई शिकायत के बाद उसे भोलागंज में फर्म में इन्वर्टर ठीक करने के लिए भेजा गया था। वहां उसके करंट लग गया। गंभीर हालात में तनवीर को लेकर फर्म के कर्मचारियों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। तनवीर की उपचार के दौरान मौत हो गई। तभी कर्मचारी मौके से चले गए।
विज्ञापन

तनवीर की मौत की सूचना पर भाई काशान को मिली तो परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव दिखाने की जिद की। आरोप है कि चौकी के सिपाही ने उन्हें धकिया दिया। जिसके बाद हंगामा बढ़ गया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए सीओ सिटी बीएस वीर कुमार और सीओ सदर अमित चौरसिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाेगाें को कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतक के पिता रईस ने थाने में तहरीर दी है। सीओ सिटी ने बताया कि तनवीर की करंट लगने से मौत हुई। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed