{"_id":"67aba4947bb8103a7b08e3f9","slug":"measurement-of-municipal-land-filled-with-soil-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-137567-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मिट्टी डालकर पाटी गई पालिका की जमीन की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मिट्टी डालकर पाटी गई पालिका की जमीन की पैमाइश
Wed, 12 Feb 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
तिलहर के ब्लाक मार्ग पर जमीन की पैमाइश करते राजस्व विभाग की टीम व मौजूद नगर पालिका कर्मचारी। सं
तिलहर। ब्लॉक रोड पर सड़क के किनारे पालिका की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने की नीयत से रविवार की रात कुछ लोगों ने उसे मिट्टी डालकर पाट दिया। जानकारी मिलने पर मंगलवार को नगर पालिका और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश की।
सड़क के किनारे खाई की जिस जमीन को पाटा गया, वहां विनियमित क्षेत्र की ओर से बिना अनुमति कोई निर्माण होने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी का बोर्ड भी लगाया गया है। रविवार की रात आधे भूभाग पर मिट्टी डालकर उसे पाट दिया गया। मंगलवार को दोपहर एसडीएम जीत सिंह राय के निर्देश पर लेखपाल अतुल चौधरी व अनिल भारद्वाज, नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक अयूब अली आदि ने जमीन की चौतरफा पैमाइश की। इस दौरान बैनामा व अन्य कागजात लेकर मौके पर पहुंचे श्रीदामा, बलराम, रमेश, रामबाबू शर्मा आदि ने दावा किया कि 30 साल पहले उन्होंने यह जमीन खरीदी थी। लेखपाल अतुल चौधरी ने उनके दावे को खारिज कर स्पष्ट किया कि यह जमीन राजस्व अभिलेखों में पालिका के नाम दर्ज है। एसडीएम के अनुसार जमीन की पैमाइश रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद