फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MD Club registers victory thanks to innings by Shahbaz and Kashan.

Shahjahanpur News: शहबाज व काशान की पारी से एमडी क्लब ने दर्ज की जीत

Sun, 05 Jul 2026 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
MD Club registers victory thanks to innings by Shahbaz and Kashan.
शाहजहांपुर। कैंट स्थित मैदान पर हुए क्रिकेट मैच में एमडी क्लब ने आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज शहबाज और काशान ने दमदार पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मैजेस्टिक स्टाइकर्स ने नौ विकेट खोकर 141 रन बनाए। टीम के ओपनर बल्लेबाज अंकित वर्मा शून्य पर आउट हो गए। शिवम ने 14, शैलेंद्र ने 21, अंश ने 44 और हिमांशु ने 35 रनों की पारी खेली। एमडी क्लब के गेंदबाज अप्पू, मोइन, सरताज खान ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमडी क्लब की टीम के ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद इमरान कमाल नहीं कर सके। वह चार गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे छोर पर निजाकत खान ने एक छक्कों व तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाए। उसके बाद शहबाज बाबू व काशान ने टीम को संभाला। शहबाज ने 53 और काशान ने नाबाद 58 रन बनाए। टीम ने 15.1 ओवर में दो विकेट खोकर 147 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। मैजेस्टिक स्टाइकर्स की ओर से हिमांशु व अंश ने एक-एक विकेट हासिल किया। विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed