फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   mayawati's birthday

जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनी माया की बर्थडे

Thu, 15 Jan 2015 11:52 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 15 Jan 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
mayawati's birthday
बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। बृहस्पतिवार को खिरनीबाग रामलीला मैदान में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मायावती के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर डीपी भारती ने कहा कि मायावती ने प्रदेश पर चार बार शासन किया। उनके शासन काल में समाज के दबे कुचले वर्ग के लोगों को न्याय मिला। बसपा शासन काल में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया। उन्होंने सपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी करोड़ों रुपये लुटाकर सत्ता में आई है और गरीबों का खून चूस रही है। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा को वोट देकर मायावती को फिर मुख्यमंत्री बनाने का काम करना हैं। तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि सपा सरकार में लोगों पर जुल्म हो रहे हैं। सपा के लोग उनके खिलाफ झूठे मुकदमे लिखाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता हो रहे जुल्मों का करारा जवाब देंगे।
विज्ञापन

जलालाबाद विधायत नीरज मौर्या ने कहा कि बसपा शासनकाल में चहुमुखी विकास हुआ। इस दौरान कांशीराम आवासीय योजना, बालिका आशीर्वाद जैसी कई योजनाएं चलाकर प्रदेश में विकास किया गया। इसके उल्ट सपा सरकार में लूटपाट, गुंडागर्दी, अपहरण, हत्या और बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं। भाजपा सरकार में सिर्फ ढोंग कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत गिरने के बाद भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी नहीं आ रही है। देश का पैसा विदेशों में तोहफे के रूप में दिया जा रहा है। इस दौरा मंडल कॉआर्डिनेटर खेमकरन लाल, राजीव कश्यप, गुरूवचन लाल, रिजवान उर्फ भोल मियां, अरूण सागर, शकील खां, नवाब फैजान अली खां, असलम खां समेत अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश सागर, राजू बग्गा, राजीव गौतम, राहुल गौतम, दिनेश गौतम आदि का सहयोग रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने की और संचालन रामरक्ष पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed