फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Maximum temperature surges.

Shahjahanpur News: अधिकतम तापमान में आया उछाल

Tue, 02 Jun 2026 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Maximum temperature surges.
सदर क्षेत्र में मंगलवार को धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाती युवती। संवाद
शाहजहांपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव चल रहा है। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री का उछाल आया है। न्यूनतम तापमान में भी 2.6 डिग्री की वृद्धि हुई है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक वायुदाब में गिरावट आई है। इसके असर से रात से लेकर सुबह तक बादल छाए रहने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि जून के प्रथम सप्ताह में अधिकतम सामान्य तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम सामान्य तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री रहा था। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री का उछाल आया है। वायुदाब 20 मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से बादल छाए रहने का अनुमान है। आर्द्रता 50 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। बुधवार को मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed