{"_id":"68c40aa796b5008e3b02cdea","slug":"mathematics-and-science-exhibition-held-in-ggic-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-152544-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जीजीआईसी में लगी गणित और विज्ञान प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जीजीआईसी में लगी गणित और विज्ञान प्रदर्शनी
विज्ञापन
पुवायां के जीजीआईसी में प्रदर्शनी में विजेता छात्राएं। स्रोत कॉलेज
पुवायां। पुवायां के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को गणित और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन कर छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। प्रदर्शनी में कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया।
छात्राओं ने गणित विषय के 29 और विज्ञान के 87 मॉडल प्रस्तुत किए। पुवायां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जेपी मौर्या, सीताराम और रवि वर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सीनियर वर्ग विज्ञान में बबली देवी और निष्कर्ष को संयुक्त रूप से प्रथम, प्रेरणा को दूसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग विज्ञान में राखी सिंह को प्रथम और जानू को दूसरा, गणित जूनियर वर्ग में अंशिका को प्रथम और शिखा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्राची शर्मा ने गणित और श्वेता शर्मा ने विज्ञान को सरल तरीके से हल करने के टिप्स दिए।
आयोजन में जीजीआई की प्रधानाचार्य रश्मि राठौर, अंग्रेज सिंह, नवजोत सिंह, संगीता, उपासना, सुरभि, स्वेता, उपासना, सरोजनी, प्रमोद सिंह सहित सभी शिक्षकों का सहयोग रहा। संवाद