{"_id":"67c8a0866b1226bd0e06265f","slug":"mass-marriage-tomorrow-400-couples-will-marry-each-other-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-138996-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सामूहिक विवाह कल, एक-दूजे के होंगे 400 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सामूहिक विवाह कल, एक-दूजे के होंगे 400 जोड़े
Thu, 06 Mar 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
फैक्टरी इस्टेट रामलीला मैदान में सामूहिक विवाह के लिए बनाया जा रहा पंडाल। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन सात मार्च को फैक्टरी एस्टेट रामलीला मैदान पर किया जाएगा। कार्यक्रम में करीब 400 जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे। शासन की ओर से अचानक कार्यक्रम जारी होने पर अधिकारियों ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले को इस वर्ष 2521 जोड़ों का विवाह करने का लक्ष्य मिला था। दिसंबर में हुए आयोजन में 1152 जोड़ों का विवाह हुआ था। मंगलवार शाम को अचानक शासन की ओर सात मार्च को सामूहिक विवाह कराने के निर्देश आए। प्रशासन के अधिकारियों ने आनन-फानन सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विकास भवन सभागार में बुधवार को बैठक करके कार्यक्रम में अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम सात मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। इसमें नगर विधानसभा क्षेत्र के जोड़ों के विवाह होंगे। आवेदनों के आधार पर विवाह कार्य संपन्न कराया जाएगा। करीब आठ सौ विवाह होने की संभावना है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मौजूद रहेंगे। इस दौरान एसपी राजेश एस, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, डीडीओ पवन कुमार सिंह, पीडी डीआरडीए अवधेश राम, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा आदि रहे।