{"_id":"69b06361615c72598f09d718","slug":"mass-marriage-program-from-12-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-167613-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सामूहिक विवाह कार्यक्रम 12 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सामूहिक विवाह कार्यक्रम 12 से
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में करीब एक हजार जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रत्येक क्षेत्र में 170 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा।
ददरौल विधानसभा क्षेत्र में संगम मैरिज लॉन में 12 मार्च को 170 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। 13 मार्च को पुवायां विधानसभा क्षेत्र में सूरज मैरिज लॉन में 170 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। 14 मार्च को जलालाबाद के वैष्णोधाम मैरिज लॉन में, 15 मार्च को कटरा विधानसभा क्षेत्र के माधव मैरिज लॉन, जैतीपुर में, 16 मार्च को शहर विधानसभा क्षेत्र के ओसीएफ मैदान पर 170-170 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा।
18 मार्च को तिलहर विधानसभा क्षेत्र में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन निगोही रामलीला मैदान पर किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि विवाह स्थल पर सुबह आठ बजे जोड़े पहुंचकर पहले बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे। संवाद