फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mass marriage of 1313 couples will be held today, decorated pandal on OCF ground

Shahjahanpur News: आज होगा 1313 जोड़ों का सामूहिक विवाह, ओसीएफ मैदान पर सजा पंडाल

Mon, 13 Mar 2023 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 13 Mar 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage of 1313 couples will be held today, decorated pandal on OCF ground
शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मैदान में सोमवार को होने सामूहिक विवाह की तैयारी में जुटे मजदूर । स
डीएम और सीडीओ ने जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

सवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों के युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह सोमवार को ओसीएफ मेला मैदान पर होगा। इसके लिए वहां रविवार सुबह से भव्य पंडाल लगाने के साथ ही अन्य तैयारियां की जा रही हैं। पंडाल परिसर में ही विधानसभा क्षेत्र वार अलग-अलग टेंट लगाए गए हैं। मुख्य पंडाल के पिछले हिस्से में 1313 जोड़ों के विवाह लिए तीन सौ से अधिक यज्ञवेदी बनाई जा रही हैं। सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने आयोजन स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया।

70 मुस्लिम जोड़ों का भी होगा निकाह, अलग बनेगा पंडाल
सामूहिक विवाह समारोह में मुस्लिम वर्ग के 70 जोड़ोंं का भी निकाह होगा। इसके लिए मुख्य पंडाल के पीछे अलग पंडाल बनाकर वर-वधू और उनके पारिवारिक सदस्यों को बैठाने की व्यवस्था की जा रही है। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराने के लिए काजियों को आमंत्रित करने का दायित्व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में कार्यरत मोहम्मद आदिल को सौंपा है।
विज्ञापन


एक वेदी पर चार जोड़े लेंगे फेरे
मुख्य पंडाल में वर-वधू के फेरे लेने को हवन वेदियां इस तरह तैयार की जा रही हैं कि चार जोड़े चारों दिशाओं में बैठाए जा सकें। साथ ही हर वेदी पर एक विवाह पुरोहित होगा। परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों को निर्धारित वेदियों पर बैठाने की जिम्मेदारी जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वरुण सिंह को दी गई है। अपर नगर आयुक्त रश्मि भारती और भावलखेड़ा के बीडीओ इन व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
दुल्हनों के शृंगार को महिला अधिकारी नामित
सामूहिक विवाह में शामिल वधुओं के शृंगार को सात महिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) वंदना सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ज्ञान देवी, अपर नगर आयुक्त रश्मि भारती, आरईएस की सहायक अभियंता दिव्यानी गुप्ता, अनीता वर्मा और नायब तहसीलदार सदर निशी हिंदू वधुओं के शृंगार को ब्यूटीशियन की व्यवस्था करेंगी। मुस्लिम वर्ग की दुल्हनों का शृंगार बैंक ऑफ बड़ौदा की सहायक जिला प्रबंधक तबस्सुम कराएंगी।


वर्जन
पंडाल और उसके आसपास सजावट समेत सभी तैयारियों का दिन में कई बार जायजा लिया गया। देर शाम तक सभी तैयारियां कर ली गईं। इमली रोड से कार्यक्रम सथल तक सजावट का काम भी रात मेें पूरा कर लिया जाएगा। सभी अधिकारियों को सुबह छह बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। - पवन कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी

शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मैदान में सोमवार को होने सामूहिक विवाह की तैयारी में जुटे मजदूर । स

शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मैदान में सोमवार को होने सामूहिक विवाह की तैयारी में जुटे मजदूर । स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed