फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married woman's body found hanging in Gangsara

Shahjahanpur News: गंगसरा में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

Fri, 31 Oct 2025 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging in Gangsara
पुवायां के गांव गंगसरा की रेनू की मौत के मामले में जानकारी लेते सीओ। संवाद
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव गंगसरा निवासी पिंकू त्रिवेदी की पत्नी रेनू (25) का शव घर में कमरे के कुंडे से लटकता मिला। रेनू की सास मुकेश कुमारी के अनुसार, सुबह पुत्रवधू ने पुत्र से मोबाइल मांगा था, लेकिन वह खराब था। मोबाइल न मिलने से बहू नाराज थी और फंदा लगाकर जान दे दी है। उधर रेनू की मां ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पिंकू की शादी छह माह पूर्व जनपद पीलीभीत के थाना और कसबा सेहरामऊ उत्तरी निवासी साहबलाल की पुत्री रेनू से हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह पिंकू कोल्ड स्टोर पर मजदूरी करने चले गए। दिन में दो बजे पिंकू की मां मुकेश कुमारी ने बहू को खाना खाने के लिए आवाज दी, तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर वह कमरे में गईं तो रेनू का शव फंदे से लटकता देखा शोर मचाया।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। जानकारी पाकर पिंकू भी घर पहुंचे और रेनू को लेकर पुवायां सीएचसी आए। सीएचसी पर डॉक्टर ने रेनू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिंंकू और उनकी मां मुकेश कुमारी से घटना की जानकारी लेने के बाद हिरासत में ले लिया। मुकेश कुमारी ने पुलिस को बताया कि बहू का मोबाइल पर बात करने को लेकर पुत्र से अक्सर विवाद होता था। रेनू भैयादूज के एक दिन बाद ही अपने मायके से लौटी थी। बृहस्पतिवार सुबह रेनू ने पति से फोन मांगा था, लेकिन पिंकू ने बताया कि फोन खराब होने के कारण मरम्मत के लिए दिया है, इससे रेनू नाराज थी। इसी कारण उसने आत्महत्या की है।

मायके पक्ष के लोगों को जानकारी मिली तो वह भी रोते बिलखते सीएचसी पहुंचे। रेनू की मां पप्पी देवी ने बताया कि रेनू के पिता की मौत हो चुकी है। एक भाई राहुल बाहर नौकरी करता है। छोटा भाई 10 वर्षीय पंकज और 15 वर्षीय बहन राधा देवी घर पर रहते हैं। उन्होंने पुत्री की शादी सात जून को की थी। आरोप लगाया कि दामाद और उसके परिजन दहेज में कार और सोने की लर मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर रेनू की हत्या की गई है।
-
सीएचसी से जानकारी मिली थी। घटनास्थल का मुआयना किया गया है और जानकारी ली गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और कार्रवाई होगी।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

पुवायां के गांव गंगसरा की रेनू की मौत के मामले में जानकारी लेते सीओ। संवाद

पुवायां के गांव गंगसरा की रेनू की मौत के मामले में जानकारी लेते सीओ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed