फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   married woman report on seven people including constable husband IN Shahjahanpur

जालिम देवर: भाभी को नशा देकर किया बेहोश, होश आया तो शरीर पर न था एक भी कपड़ा, सिपाही पति ने भी दिया भाई का साथ

Tue, 29 Aug 2023 12:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Aug 2023 12:34 PM IST
सार

शाहजहांपुर की एक विवाहिता ने सिपाही पति समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। देवर पर भी आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
married woman report on seven people including constable husband IN Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने ससुराल के लोगों पर गंभीर आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी वर्ष 2014 में जनपद मुजफ्फरनगर में हुई थी। 
विज्ञापन


उनका पति सिपाही है और इस समय सस्पेंड चल रहा है। शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, देवर, ननद कम दहेज मिलने की बात कहते हुए प्रताड़ित करने लगे। पति उनको घरेलू खर्च, दवा आदि के लिए रुपये नहीं देते हैं। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक दिव्यांग है। 
विज्ञापन


पुत्री को ससुराल के लोगों ने जबरिया अपने पास रखा हुआ है और उनको मिलने नहीं देते हैं। तीन वर्ष पहले देवर ने उनको नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। होश आया तो वह निर्वस्त्र थीं। देवर उनके पास था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया कि कहीं कहने पर तुम्हारी ही बदनामी होगी। एक तेरहवीं में शामिल होने वह 31 जुलाई को ससुराल गईं थीं। ससुराल वालों ने उसे पुत्री के साथ नहीं रहने दिया। कमरे में घसीटते हुए दुपट्टे से गला कस दिया। 

जान की धमकी देकर उनको कमरे में बंद कर दिया गया। उन्होंने एसी की विंडो तोड़कर कमरे से भागकर जान बचाई। मुजफ्फनगर में पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed