फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married woman living in her maternal house hanged herself to death

मायके में रह रही विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान

Sat, 27 Nov 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Married woman living in her maternal house hanged herself to death
पोस्टमार्टम हाउस पर सीमा देवी का भाई अरविंद और अन्य परिजन घटना की जानकारी देते हुए। - फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही (शाहजहांपुर)। अपने मायके निगोही के जहानपुर में रह रही सीमा देवी (26) ने बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे कमरे में अंगौछे से फंदा बनाकर कुंडे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक स्व. परमेश्वर दयाल की बेटी सीमा देवी (23) की शादी थाना तिलहर क्षेत्र के दूल्हा ढकिया निवासी धर्मेंद्र से चार साल पहले हुई थी। शादी के बाद से धर्मेंद्र शराब पीने के बाद पत्नी के साथ मारपीट करता था। इससे तंग होकर सीमा देवी करीब दो साल पहले अपने मायके में आकर रहने लगी थी। बृहस्पतिवार की शाम मां रामबेटी किसी रिश्तेदार को देखने के लिए अस्पताल गई थी। भाई काम पर गया था। मकान में सीमा देवी और उसकी छोटी बहन रोशनी थी। सीमा ने बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे कमरे में जाकर अंगौछे से फंदा बनाकर कुंडे से लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद जब छोटी बहन ने कमरे में जाकर देखा तो सीमा का शव लटक रहा था। इसके बाद बहन ने अपनी मां और भाई को सूचना दी। घर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन पहले सीमा का अपने पति से फोन पर विवाद हुआ था। भाई अरविंद का आरोप है कि पति की मारपीट से तंग बहन ने फंदे से लटककर जान दी है। परिजनों ने आरोपी पति समेत ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed