फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married woman dies,police registered case.

Shahjahanpur News: विवाहिता की मौत, पति सहित नौ लोगों पर दहेज हत्या का आरोप

Mon, 29 Apr 2024 05:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies,police registered case.
पुष्पा देवी। फाइल फोटो
फोटो- 09
विज्ञापन

-गांव दिउरिया का मामला, शनिवार की शाम को भाई ने की थी मोबाइल फोन पर बात
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। गांव दिउरिया निवासी पवन कुमार की पत्नी पुष्पा देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शाहजहांपुर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी पुष्पा के भाई विनोद कुमार ने बहनोई सहित नौ लोगों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
पति पवन ने बताया कि शनिवार रात वह और पत्नी पुष्पा देवी खाना खाने के बाद सो गए। रविवार सुबह उठने पर पुष्पा का शव कमरे में लगे पंखे से फंदे के सहारे लटकता मिला। उसके शोर मचाने पर परिवार और आसपास के लोग जमा हो गए।
विज्ञापन

पुष्पा की मौत की जानकारी पर पहुंचे भाई विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने पुष्पा की शादी चार वर्ष पूर्व की थी। बहनोई और उनके परिजन दहेज को लेकर संतुष्ट नहीं थे और पुष्पा से आए दिन मारपीट करते थे। छह माह पूर्व पुष्पा ने एक पुत्री को जन्म दिया तो पुष्पा को और ज्यादा प्रताड़ित किया जाने लगा। 27 अप्रैल की शाम पुष्पा ने उनकी पत्नी रेखा देवी से मोबाइल फोन पर बात की थी, तब कोई दिक्कत नहीं बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह बहनोई पवन ने विनोद को सूचना दी कि पुष्पा की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। सूचना पर वह बहन के घर पहुंचे तो बहन का शव घर में रखा मिला। गर्दन और पैरों पर रगड़ के निशान मिले हैं और कपड़े भी फटे हुए थे। पवन ने उनसे झगड़ा करते हुए कहा कि पुष्पा ने फांसी लगा ली है। शव को यहां से उठा ले जाओ। पवन के अनुसार दहेज के लालच में पुष्पा की हत्या की गई है।

पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूचना पर जिला मुख्यालय से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए।
-----
तहरीर मिली है। शव पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed