{"_id":"69fccd2c4854f7465e0789d0","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-dowry-murder-alleged-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-172630-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत... दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत... दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
पुवायां के गांव विक्रमपुर निवासी वरुण की पत्नी सैजल का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां। गांव विक्रमपुर के वरुण कुमार की पत्नी 25 वर्षीय सैजल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सैजल के चाचा ने विनीत राठौर सहित तीन लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना सदर बाजार के मोहल्ला हाथीथान निवासी विनीत राठौर ने बताया कि उनके भाई शिवकुमार की वर्ष 2003 में मौत हो गई थी। भाई शिवकुमार की इकलौती पुत्री सैजल का उन्होंने पालन पोषण किया और तीन वर्ष वरुण से शादी की थी। कुछ दिन बाद से ही सैजल का पति वरुण, जेठ अरुण, सास रेशमा दहेज में बाइक और 20 हजार रुपये की मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर सैजल से आए दिन मारपीट कर परेशान करते थे। आरोप लगाया कि तीनों ने मिलकर सैजल को जहर देकर मार दिया। सूचना दी कि सैजल की तबीयत खराब है, शाहजहांपुर अस्पताल में इलाज कराने लेजा रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना पर वह लोग अंटा चौराहा पर पहुंचे और सैजल को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सैजल की नौ माह की एक पुत्री शैलजी है। वरुण के अनुसार, सैजल की मौत बीमारी के कारण हुई है। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।