फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married woman dies, in-laws run away from home

Shahjahanpur News: विवाहिता की मौत, ससुराली घर से भागे

Sat, 21 Sep 2024 05:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 21 Sep 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies, in-laws run away from home
शोभा। फाइल फोटो
जलालाबाद। गांव रूपापुर में बृहस्पतिवार रात आकाश की पत्नी शोभा (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी मौत के बाद पति समेत अन्य परिजन घर से कहीं चले गए, जबकि पड़ोस के लोग बुखार से महिला की मौत होने की बात कह रहे हैं। मायके वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

जैतीपुर के गांव पलिया नरेंद्र से आए राजेश ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी तीन साल पहले की थी। बताया कि ससुरालियों का बेटी के प्रति रवैया ठीक नहीं था। बीती रात उन्हें बेटी की मौत होने की सूचना मिली। वह रात में ही यहां पहुंच गए, लेकिन दामाद समेत अन्य परिजन घर पर नहीं मिले। हालांकि, इस संबंध में राजेश ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

पड़ोसियों के अनुसार उसे कई दिनों से बुखार आ रहा था। बीती शाम तबीयत ज्यादा खराब होने पर घरवाले शोभा को पिटारमऊ रोड पर क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर के यहां ले गए, वहां उसकी मौत हो गई। शोभा के करीब 14-15 माह का एक बेटा है। इंस्पेक्टर क्राइम रवि शंकर ने बताया कि महिला की बीमारी से मौत होने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed