फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married woman beaten for dowry; threatened with having her face disfigured by acid.

Shahjahanpur News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी

Sat, 26 Sep 2026 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for dowry; threatened with having her face disfigured by acid.
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। कस्बा निवासी मीना देवी ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न के साथ अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने करंट लगाने और तेजाब डालकर चेहरा खराब करने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

मीना ने बताया कि उनकी शादी 29 अप्रैल 2026 को परौर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी निर्दोष सिंह के साथ हुई थी। ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। पति निर्दोष सिंह, ससुर राकेश, सास सविता, ननद रूबी व बिटाना ने कम दहेज का ताना देते हुए पांच लाख रुपये नकद और एक बाइक की मांग की। मना करने पर मारपीट की गई।
विज्ञापन

आरोप है कि तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ने और दूसरी शादी कर लेने की धमकी दी। साथ ही कई बार विद्युत का करंट भी लगाया गया। मांग पूरी न होने पर आठ अगस्त को ससुराल वालों ने पिटाई की और उसे मायके में छोड़ गए। फोन का जवाब नहीं दिया और पंचायत में समझौता करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed