फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married daughter murdered for jewellery worth Rs 3 lakh in Shahjahanpur four arrested including parents

UP News: शाहजहांपुर में तीन लाख रुपये के गहनों के लिए विवाहित बेटी की हत्या, माता-पिता समेत चार गिरफ्तार

Sun, 30 Nov 2025 11:15 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Nov 2025 11:15 AM IST
सार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाली बेटी ने अपने गहने वापस मांगे तो माता-पिता, चाचा व चचेरे भाई ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को कार में रखकर नदी किनारे ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया। विवाहिता के पति ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
Married daughter murdered for jewellery worth Rs 3 lakh in Shahjahanpur four arrested including parents
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के सहमापुर गांव में मायके में रह रही विवाहिता छाया देवी के प्रेम विवाह करने से नाराज होकर घरवालों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने उसके पति रामकुमार की तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को उसके पिता अजय पाल सिंह, मां बेबी उर्फ बब्बो, चाचा रंजीत सिंह और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वह कार भी अपने कब्जे में ले ली है, जिससे छाया का शव अंतिम संस्कार के लिए गंगा तट पर ले जाया गया था।   

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि छाया देवी ने जैतीपुर क्षेत्र के गांव पलिउरा निवासी रामकुमार से प्रेम प्रसंग के चलते छह माह पूर्व स्वेच्छा से शादी कर ली थी, लेकिन घर के लोग इस शादी के खिलाफ होने के कारण उसकी दूसरी शादी करना चाहते थे। आरोपियों ने बताया कि छाया देवी के मायके आने के बाद उन्होंने उससे तीन लाख रुपये के गहने और नकदी ले ली थी। छाया अपने गहने वापस मांग कर पति के पास पंजाब जाने की जिद कर रही थी, इसीलिए उन्होंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में दुल्हन की मौत: शादी के 28 दिन बाद तालाब में मिला शव, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुला मौत का राज
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बहगुन नदी के किनारे जलाई चिता 
बाद में पुलिस से बचने के लिए उसके शव को कार से जैतीपुर क्षेत्र के मढ़िया घाट पर बहगुल नदी के किनारे ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया था। हत्या की आरोपी विवाहिता की मां बेबी आठ माह की दुधमुंही बेटी को भी अपने साथ लेकर जेल गई है। घटना में कार चलाकर सहयोग करने वाले बाल अपचारी को न्यायालय के आदेश पर शाहजहांपुर के बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि अन्य तीनों आरोपियों को न्यायालय से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।  

चिता से मिली दो जोड़ी बिछिया 
सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि फॉरेंसिक विभाग की टीम ने छाया देवी की चिता से राख और जली अस्थियों के सैंपल लिए हैं। चिता से चांदी की दो जोड़ी बिछिया भी मिली हैं। चिता की राख और हड्डियों को डीएनए जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। डीएनए जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed