{"_id":"628be0cc21b2b976f819caec","slug":"marriage-of-girls-of-needy-families-in-gurudwara-shahjahanpur-news-bly4858951170","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा में जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का कराया विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा में जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का कराया विवाह
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में स्त्री सुखमनी सेवा सोसायटी की ओर से दो गुरसिख परिवार की कन्याओ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में स्त्री सुखमनी सेवा सोसायटी की ओर से दो जरूरतमंद गुरसिख परिवारों की कन्याओं के विवाह आनंद कारज विवाह समूह संगत के सहयोग से कराए गए। साथ ही मीरी पीरी के मालिक श्री गुरु हर गोविंद साहिब का गुरुता गद्दी दिवस भी मनाया गया।
सोमवार सुबह नौ बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सुखमनी साहिब के पाठ कराए गए। इसके बाद हजूरी रागी लखविंदर सिंह ने शबद गायन किया। तिलहर निवासी गुरप्रीत कौर का विवाह जैतीपुर निवासी अर्शदीप सिंह संग और मैगलगंज निवासी अरमीत कौर का विवाह सीतापुर निवासी जसविंदर सिंह के साथ कराया गया।
गोला से आए बलजीत सिंह ने लावा का पाठ कर जोड़ों के फेरे करवाए। सभा की अध्यक्ष कमलेश कौर माटा ने बताया कि हर साल इसी समाज के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का विवाह कराया जाता है। धार्मिक सचिव जगजीत सिंह ने बताया कि मीरी पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोविंद साहिब का गुरुता गद्दी दिवस भी मनाया गया।
विज्ञापन
सभा अध्यक्ष कमलेश कौर माटा, महासचिव हरभजन सिंह, राजेंद्र कौर तथा जगजीत सिंह ने वर-वधू को सिरोपा भेंट किया। इस दौरान मंजीत सिंह, रघुवीर कौर, जसमीन कौर, रानी ढींगरा, नवनीत कौर, राजेंद्र कौर, मनमोहन कौर, शीना, रानी होरा, शरणजीत कौर, परमजीत कौर, सुरजीत कौर, सुखबीर, आशा भल्ला, बबली होरा, खुशबू आदि मौजूद रहे।