फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Marksheet errors will be resolved through grievance cell

Shahjahanpur News: ग्रीवांस सेल के माध्यम से निस्तारित होंगी अंकपत्रों की त्रुटियां

Sun, 28 Apr 2024 04:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 28 Apr 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Marksheet errors will be resolved through grievance cell
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम आने के बाद परीक्षार्थियों की अंकपत्रों में त्रुटियां सामने आ रहीं हैं। इनके निस्तारण के लिए क्षेत्रीय कार्यालय बरेली में ग्रीवांस सेल बनाई गई है। डीआईओएस कार्यालय में भी समस्या के समाधान के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि 20 अप्रैल को यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी हुए थे। इसके बाद परीक्षार्थियों के ऑनलाइन अंकपत्र में तमाम त्रुटियां सामने आ रहीं हैं। ज्यादातर गलतियां नाम, जन्मतिथि, विषय, अंक एवं उपस्थिति के बावजूद अनुपस्थित होने की हैं।
विज्ञापन

इन समस्याओं के समाधान के लिए बोर्ड ने क्षेत्रीय कार्यालयों में ग्रीवांस सेल गठित की है। शाहजहांपुर का क्षेत्रीय कार्यालय बरेली में है। अगर किसी परीक्षार्थी के अंकपत्र में इस तरह की कोई त्रुटि है तो वह डीआईओएस कार्यालय में भी संपर्क कर सकता है। यहां मार्कशीट की त्रुटि को ठीक कराने की प्रक्रिया के संबंध में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि कुछ परीक्षार्थियों ने संपर्क भी किया है। उनकी समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। परीक्षार्थी अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से भी संपर्क कर अपने अंकपत्र की त्रुटियों का निस्तारण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed