फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Markets remained closed in support of bullion traders

सराफा कारोबारियों के समर्थन में बंद रहा बाजार

Tue, 05 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 05 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Markets remained closed in support of bullion traders
सराफा कारोबारियों के समर्थन में बंद रहा बाजार
सराफा व्यापारियों के समर्थन में पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार सोमवार को विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने बाजार बंद रखकर केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। इस बीच कलक्ट्रेट गेट पर वित्तमंत्री का पुतला भी फूंका गया। व्यापारियों ने वित्तमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी दिया और सराफा व्यवसायियों की मांगों को जायज बताते हुए एक्साइज ड्यूटी तथा पैन की अनिवार्यता खत्म किए जाने की मांग दोहराई। जिले में बाजार बंदी का खासा असर दिखा। छुटपुट दुकानें छोड़कर अधिकांश बाजार बंद रहा, जिसमें देहात का बाजार भी शामिल रहा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में बंदी का सफल बनाने के लिए घंटाघर पर कैंप लगाया गया। व्यापारी नेताओं ने सुबह से ही टोलियां बनाकर दुकानें बंद करानी शुरू कर दी थीं। हालांकि पूर्व घोषणा के बाद अधिकांश दुकानें पहले से ही बंद रहीं। सदर बाजार सराफा व्यापारी नेता विनोद सराफ, चौक के राजीव खन्ना, नगराध्यक्ष सुनील गुप्ता, धर्मपाल रैना, ललित खुराना, शाहनूर खां आदि के नेतृत्व में कई टीमें गठित की गईं। इन सभी टीमों ने बंदी को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इधर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी अपने जिलाध्यक्ष सतीश सराफ के नेतृत्व में बंदी का समर्थन करते हुए सराफा व्यवसायियों की मांगों को पूरा किए जाने की आवाज बुलंद की। बंदी के दौरान ही नगर मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह ने घंटाघर कैंप आकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन लिया। वहीं, सीओ सिटी विजय शंकर मिश्र भी दलबल के साथ शहर का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। बंदी सफल बनाने में नाजिम खां, निखिल गुप्ता, धीरू सिंह वर्मा, राम औतार, राजीव कमरा, अमृत लाल, नीरज गुप्ता, राधारमण अग्रवाल, हरीश बजाज, जावेद अहमद, ताहिर अंसारी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन



कलक्ट्रेट गेट पर फूंका वित्त मंत्री का पुतला
 आदर्श व्यापार मंडल ने सराफा कारोबारियों के समर्थन में बाजार बंदी कराते हुए कलक्ट्रेट गेट पर वित्तमंत्री का पुतला फूंक दिया। पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से मंडल के अध्यक्ष पंकज वर्मा और उनके साथियों से पुलिस की तीखी नोकझोक भी हुई। इस बीच कचहरी पुलिस चौकी इंचार्ज ने पुतला छीनने का भी प्रयास किया, लेकिन व्यापारियों के आक्रोश के आगे उनकी एक नहीं चली। 
विज्ञापन

पुतला फूंकने के बाद संगठन ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी भेजा। पुतला दहन करने वालों में जितेंद्र शुक्ला, अजय मोहन शुक्ला, शकील अहमद, सुनील रस्तोगी, रमाकांत वर्मा, बालकृष्ण रस्तोगी, बृजकिशोर, किशन गोयल, सोनू वर्मा, तौफीक अहमद, फखरुद्दीन, सरफराज खां, लक्ष्मण तनेजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed