Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Markets are set for Dhanteras, with high demand for brass and copper utensils.

Shahjahanpur News: धनतेरस के लिए सज गया बाजार, पीतल और तांबे के बर्तनों की ज्यादा मांग

Thu, 16 Oct 2025 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Markets are set for Dhanteras, with high demand for brass and copper utensils.
जतिन वर्मा, सराफा कारोबारी
शाहजहांपुर। दीपावली और धनतेरस से बर्तन बाजार को काफी उम्मीदें हैं। लोग स्टील के बर्तनों के बजाय पारंपरिक पीतल और तांबे के बर्तनों की ओर लौटने लगे हैं। जीएसटी कम होने से बर्तनों की खरीदारी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन

धनतेरस का पर्व नजदीक आते ही बर्तनों का बाजार सजने लगा है। हर साल की तरह इस बार भी घर-घर बर्तन खरीदने की परंपरा को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार बर्तन पर 12 से घटकर पांच प्रतिशत जीएसटी रहने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

सजावटी सामान में पूजा बर्तन, दीपदान, गंगा आरती, खाना बनाने के बर्तन आदि खूब पसंद किए जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से लोग स्टील के बर्तनों के बजाय तांबे की ओर फिर से लौटने लगे हैं। इसमें टंकी, जग, बोतल, ग्लास आदि लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई तरह के प्रेशर कुकर की मांग भी है। विभिन्न ब्रांड के कुकर की भी खूब मांग है। यह एक हजार से तीन हजार रुपये तक के दाम में उपलब्ध हैं। इसी तरह नाॅन स्टिक उत्पाद की भी आठ सौ रुपये से शुरुआत है।
ट्राईप्लाई स्टील के बर्तन भी ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। बर्तन व्यापारी विभु गुप्ता बताते हैं कि इस बार लोग स्टील के बर्तनों से दूरी बनाते हुए पारंपरिक पीतल और तांबे के बर्तनों की ओर लौट रहे हैं। सेहत के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते इन धातुओं से बने बर्तनों की मांग खासी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि स्टील के मुकाबले पारंपरिक धातुएं खाना पकाने के लिए बेहतर हैं।
----------
त्योहार को देखते हुए बर्तनों की लंबी शृंखला उपलब्ध है। सजावटी बर्तन, किचनवेयर, फैंसी और खाना बनाने के बर्तन पसंद किए जा रहे हैं। जीएसटी की दर 12 से पांच प्रतिशत रह जाने से ग्राहकों को काफी फायदा होगा, साथ ही पहले के मुकाबले बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है।
- राजेश गुप्ता, बर्तन व्यापारी
--
सोने-चांदी के सिक्के, डॉलर व गिन्नी में निवेश कर रहे लोग
सोने-चांदी के दाम नित्य नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। इसे लेकर लोगों ने सोने-चांदी में निवेश करना शुरू कर दिया है। आभूषणों के साथ ही लोग सोने-चांदी के सिक्के, डालर व गिन्नी में निवेश करने लगे हैं। चांदी के बर्तन और मूर्तियां भी खूब पसंद की जा रहीं हैं।
बृहस्पतिवार को सोने का दाम एक लाख 31 हजार 500 रुपये प्रति दस ग्राम व चांदी एक लाख 80 रुपये प्रति किग्रा रही। त्योहारी सीजन में लोग आभूषणों के साथ ही निवेश के लिए सोने-चांदी के सिक्के भी खरीद रहे हैं। वर्तमान में सोने के पांच, दस, 50 ग्राम के शुद्ध सिक्के व आठ ग्राम की गिन्नी की बिक्री खूब हो रही है।
इसी तरह चांदी के शुद्ध सौ ग्राम, दो सौ ग्राम के सिक्के व डालर लोगों को पसंद आ रहे हैं। व्यापारी जतिन वर्मा ने बताया कि चांदी के डालर की मांग ज्यादा होने के कारण कमी हो गई है। लोगों का रुझान चांदी के बर्तनों की तरफ भी है। लेमन सेट, टी-सेट व मूर्तियां आदि पसंद की जा रही हैं। संवाद
--
सोने-चांदी के सिक्कों में ज्यादा निवेश किया जा रहा है। इनके बढ़ते दामों के चलते लोगाें को निवेश का बेहतर विकल्प लग रहा है। सिक्के, गिन्नी व चांदी के डालर की बिक्री ज्यादा हो रही है। आभूषण भी लोग खरीद रहे हैं।

- जतिन वर्मा, सराफा व्यापारी

जतिन वर्मा, सराफा कारोबारी

जतिन वर्मा, सराफा कारोबारी

जतिन वर्मा, सराफा कारोबारी

जतिन वर्मा, सराफा कारोबारी

जतिन वर्मा, सराफा कारोबारी

जतिन वर्मा, सराफा कारोबारी

जतिन वर्मा, सराफा कारोबारी

जतिन वर्मा, सराफा कारोबारी

जतिन वर्मा, सराफा कारोबारी

जतिन वर्मा, सराफा कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed