{"_id":"675f2abf60b351a99707e6f4","slug":"many-staked-claim-for-the-post-of-bjp-mandal-president-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-133571-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भाजपा के मंडल अध्यक्ष पदों पर कईयों ने की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भाजपा के मंडल अध्यक्ष पदों पर कईयों ने की दावेदारी
Mon, 16 Dec 2024 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
चौक स्थित खत्री धर्मशाला में भाजपा संगठन के मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर नामांकन पत्र जमा करत
शाहजहांपुर। भाजपा संगठन में मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। भाजपा महानगर के दस मंडलों सहित विकास खंडों में मंडल अध्यक्ष पद के लिए रविवार को तमाम दावेदारों ने नामांकन-पत्र जमा किए। चौक मंडल अध्यक्ष के लिए आठ लोगों ने आवेदन देकर नामांकन कराया है।
रविवार को खत्री धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मंडल चुनाव अधिकारी नामित किए गए निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव की अध्यक्षता में चौक मंडल अध्यक्ष के लिए नामांकन कराने वालों में पुनीत मिश्रा, सत्यम शर्मा, आशीष वर्मा, मनीष गुप्ता, श्रीकृष्ण वर्मा, संजय कुमार, प्रभात गुप्ता और रामनिवास गौतम शामिल रहे। इन सभी ने अपने आवेदन चुनाव अधिकारी को सौंपे। बाद में सभी आवेदन अंतिम निर्णय को जिला इकाई के पास भेज दिए गए।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि चौक मंडल में जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनको जिला मुख्यालय में भेज दिया गया है। बताया कि दावेदारों की अंतिम सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। बाद में 20 से 25 दिसंबर के मध्य मंडल अध्यक्षों की घोषणा होगी।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि राजा राम वर्मा ने कहा कि भाजपा ही ऐसा दल है, जिसमें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अध्यक्ष का चयन होता है। भाजपा चौक मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष वैभव खन्ना ने सभी आवेदकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बैठक में जिला सह चुनाव अधिकारी मुकेश राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, मंडल प्रभारी डॉ. हेमेंद्र वर्मा, कमल किशोर गुप्ता, पंकज सक्सेना आदि मौजूद रहे।
000
सिंधौली में एमएलसी को दिए गए 17 आवेदन
सिंधौली। भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव को रविवार को ब्लॉक परिसर में बैठक हुई। इसमें चुनाव अधिकारी नामित किए गए। एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता को 17 कार्यकर्ताओं ने आवेदन देकर अपनी दावेदारी जताई। आवेदन करने वालों में भाजपा के मंडल महामंत्री रज्जन मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश दीक्षित, मनीष गुप्ता, जगदीश चौहान, सुनील मिश्रा, रामरतन शर्मा, अनुज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, नन्हीं शर्मा आदि शामिल हैं। इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी मुनेश्वर सिंह भी मौजूद रहे। संवाद