फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Many sought re place

कई जगह पुनर्मतदान कराए जाने की मांग

Sun, 29 Nov 2015 11:43 PM IST
मकसूदापुर/बंडा।
मकसूदापुर/बंडा। Updated Sun, 29 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Many sought re place
गांवसभा भितिया श्याम निवासी राममूर्ति ने डीएम को लोकवाणी के माध्यम से भेजे पत्र में बताया कि उनकी पत्नी सुशीला देवी गांवसभा भितिया श्याम से प्रधान का चुनाव लड़ रही थीं। गांव के एक सपा नेता भी एक महिला को चुनाव लड़ा रहे थे। सपा नेता के कुछ कर्मचारियों से सांठगांठ कर कई लोगों के साथ मिलकर विपक्षी प्रत्याशी के मतदान अभिकर्ता को भड़का कर बूथ पर विवाद करा दिया और जबरिया वोट डालने लगे। विरोध करने पर उन्हें और उनके समर्थकों को बूथ से मारपीट कर भगा दिया गया। अधिकारियों ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। एक अधिकारी तो सपा नेता का खुलकर साथ देते रहे।
विज्ञापन

उन लोगों को धमकी दी गई कि कहीं भी शिकायत करने पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा और चुनाव हरा दिया जाएगा। प्रत्याशी के पति ने पुर्नमतदान कराए जाने की मांग की है। उधर, गांव में तमाम लोगों ने पुर्नमतदान की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मुनीश कुमार, लालाराम, रामकृष्ण, अरविंद कुमार, अखिलेश कुमार, रामपाल, रमनपाल, रामप्रताप, रामनाथ, रामदीन, बालकराम, श्रीकृष्ण, मदनलाल, मनोज कुमार, सुरेशचंद्र, कुंवरपाल, राजीव कुमार, सोनपाल, शिवकुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


मतदान के दौरान धांधली का आरोप
बंडा। गांव सिंहापुर पनई से प्रधान पद की प्रत्याशी शांति देवी वर्मा ने चुनाव आयोग को भेजे पत्र में बताया कि उनके गांव में मतदान के दौरान जमकर धांधली की गई। आरोप है कि दूसरे प्रत्याशी ने दूरदराज के कई गांवों से अपने रिश्तेदारों के वोट बनवा रखे थे। जिसकी शिकायत भी कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण शनिवार को हुए मतदान के दौरान उनके गांव में जमकर धांधली की गई। उनके मतदान केंद्र पर नाबालिग बच्चों, विवाहित युवतियों के अलावा दूसरे गांव के लोगों ने जमकर मतदान किया। उन्होंने निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर कर पुनर्मतदान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed