{"_id":"62699e1b28bfae6b4a5992f8","slug":"many-schools-do-not-have-laboratories-practicals-given-at-other-centers-shahjahanpur-news-bly4829719157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई स्कूलों में प्रयोगशाला नहीं, दूसरे केंद्र पर जाकर दिया प्रैक्टिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई स्कूलों में प्रयोगशाला नहीं, दूसरे केंद्र पर जाकर दिया प्रैक्टिकल
विज्ञापन
शाहजहांपुर के डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर में बुधवार को बायवा के लिए लगी परीक्षार्थियों क?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षाओं के बाद बुधवार को प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी संपन्न हो गई हैं। हालांकि सभी विद्यालयों में प्रयोगशाला की सुविधा नहीं है। ऐसे में दूसरे स्कूलों में परीक्षा कराई गई।
फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, ज्योलॉजी, गृह विज्ञान, ऑटोमोबाइल्स, फोटोग्राफी, फल संरक्षण, पशुपालन, कम्यूटर, कृषि वनस्पति, कृषि रसायन आदि विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 22 से 27 अप्रैल के बीच होनीं थीं। बुधवार को जिले के 102 केंद्रों पर फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी की परीक्षाएं हुईं। छह विद्यालयों में मूल्यांकन कार्य होने तथा अन्य में प्रयोगात्मक विषयों की सुविधा ही न होने के कारण इन विद्यालयों के परीक्षार्थी दूसरे केंद्रों से संबद्ध कर दिए गए।
डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में ही अकेले 11 विद्यालयों के 600 से अधिक परीक्षार्थियों ने बुधवार को प्रैक्टिकल दिया। प्रैक्टिकल के दौरान विद्यालय में अफरातफरी मची रही। प्रैक्टिकल के लिए बाहर से बुलाए गए प्रशिक्षकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। परीक्षार्थी घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन
102 केंद्र पर बनाए, 27 के परीक्षार्थी किए संबद्ध
यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं जिले में 102 केंद्र बनाए गए। जबकि लिखित परीक्षाओं के लिए 129 केंद्र बनाए गए थे। इस तरह से 27 केंद्रों पर प्रयोगात्मक विषयों की सुविधा नहीं थी या फिर उनमें मूल्यांकन कार्य चल रहा था। जिसकी वजह से इन केंद्रों के परीक्षार्थी दूसरे केंद्रों से सम्बद्ध कर दिए गए, जबकि परिषद की ओर से मुख्य परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों पर ही प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने की व्यवस्था निर्धारित की गई थी।
शासन से ही निश्चित हो गया था कि जहां लैब की व्यवस्था नहीं है या प्रैक्टिकल के विषयों की मान्यता नहीं है। उन विद्यलायों को प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए केंद्र नहीं बनाया गया है। जहां पर लैब हैं, वहीं पर प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए जिल में कुल 102 केंद्र केंद्र बनाए गए थे, जबकि लिखित परीक्षाएं 129 केंद्रों पर सम्पन्न हुई। - शौकीन सिंह यादव, डीआईओएस

शाहजहांपुर के डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर में फिजिक्स का प्रेक्टिकल देतीं छात्राएं- फोटो : SHAHJAHANPUR