{"_id":"978d14d6c7acc58a7aa7ccf140c2cccd","slug":"many-roads-will-be-reconstructed-in-the-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के कई मार्गों का जल्द होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के कई मार्गों का जल्द होगा कायाकल्प
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद कृष्णाराज ने लोनिवि एक्सईएन को भेजा प्रस्ताव
चेयरमैन तनवीर ने आवास विकास परिषद से मांगे पांच रोड
सांसद के पत्राचार पर परिवहन मंत्री ने मांगी डीपीआर
पिछले दिनों सांसद कृष्णा राज ने जिले के ग्रामीण अंचल में कई खस्ताहाल मार्गों और उनसे जनसामान्य को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों के बारे में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से पत्राचार किया था। सांसद के अनुरोध को गंभीरता से लेते हुए भारत सरकार ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से करीब 60 किमी लंबाई के मार्गों के पुनर्निर्माण और उच्चीकरण के प्रस्ताव विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के साथ मांगे हैं।
सांसद के मीडिया प्रभारी रामबरन सिंह ने बताया कि लोनिवि के एक्सईएन से सड़क निर्माण प्रस्ताव मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद उन्हें विभिन्न विकास खंडों में लगभग 60 किमी लंबाई वाले आठ मार्ग बनवाने के प्रस्ताव दिए गए हैं। इसके तहत निगोही में गुलड़िया चक झाऊ से निगोही रोड के दूसरे मोड़ तक 5.5 किमी, खुदागंज से नवादा दरोबस्त तक 9 किमी, सिंधौली क्षेत्र में गांव पटई से रक्सा तक 9 किमी, कटरा खुदागंज रेलवे फीडर से नगला मघा तक 6.5 किमी, मदरोली से मदनापुर के पहले मोड़ तक 6 किमी, कलान में गांव रासा नगरिया से कलान के पहले मोड़ तक 10.5 किमी, बंडा में मोहिउद्दीनपुर से नभीची तक 8 किमी और खुटार में सिमरा वीरान से खुटार रोड के दूसरे मोड़ तक 5.5 किमी रोड बनाने के प्रस्ताव शामिल हैं।
कई जगहें सड़कें बनवाने का प्रस्ताव भेजा
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने आवास विकास परिषद के स्थानीय उपखंड को भेजे प्रस्ताव में ईदगाह रोड पर शीशम वाली मजार से रेलवे क्रॉसिंग होते हुए ककरा तिराहे तक, किला मोहल्ले में चारखंभा से शराब गोदाम तक, नवादा इंदेपुर में मुमुक्षु आश्रम के सामने बरेली रोड वाले मोड़ से लेकर बच्चा जेल होते हुए कैलाश मंदिर तक, एमएनजई जलालनगर में शुजात खां की पुलिया से मोहल्ला हाथीथान में हापिफज मियां की मजार से होते हुए निसरजई निगोही रोड तक और मोहल्ला कटिया टोला में निशात टाकीज के सामने गट्टू होटल से परौर हाउस होते हुए आर्य महिला इंटर कालेज तक हॉटमिक्स से रोड बनाने की जरूरत बताई है। पालिकाध्यक्ष के अनुसार इन सभी मार्गों के प्रस्ताव आवास विकास परिषद की कार्य योजना में शामिल करा दिए गए हैं।