फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Many roads including Rathia, Kubhiyan route will be repaired.

Shahjahanpur News: रठिया, कुभियां मार्ग सहित कई सड़कों की होगी मरम्मत

Mon, 22 Sep 2025 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Many roads including Rathia, Kubhiyan route will be repaired.
अमर उजाला में 20 जुलाई को प्रका​शित खबर। स्रोत अमर उजाला
खुटार। विधायक चेतराम के प्रयासों से गड्ढामुक्त योजना के तहत संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए राज्य कृषि उत्पादन मंडी की मंडी विकास निधि से धन आवंटित कर दिया गया है। अब रठिया, कुभियां मार्ग सहित कई सड़कों की जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

खुटार गोला मार्ग से गांव रठिया संपर्क मार्ग की दो किमी रोड की मरम्मत मंडी विकास निधि से 51 लाख 45 हजार रुपये से, इसी मार्ग की राठ से कुभियां तक दो किमी मार्ग की मरम्मत भी 51 लाख 45 हजार की लागत से की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा बंडा-खुटार रोड से भूपतिपुर रायपुर तक 71.70 लाख, पुवायां-खुटार रोड से गांव बिसरिया तक 69.95 लाख, पुवायां-खुटार रोड से सिकलापुर अंडहा होते हुए पिपरिया भागवंत तक 108.80 लाख की लागत से, पुवायां नाहिल रोड स्थित सिंघापुर नहर पुल से गांव ररुआ तक संपर्क मार्ग की मरम्मत 55.48 लाख की लागत से मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सड़कों की मरम्मत मंडी विकास निधि से हाेगी। विधायक चेतराम ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की मांग पर उन्होंने सड़कों की मरम्मत के प्रस्ताव दिए थे। अब सड़कों की मरम्मत होने से लोगों को अवागमन में सहूलियत होगी। विधायक ने कहा कि सड़कों की गुणवत्ता पर ध्यान रखा जाएगा। क्षेत्र में जहां भी सड़कों में गड्ढे हैं, उनको भरवाया जाएगा।

--
रसवां कलां से कुभियां माफी तक रोड की मरम्मत की मांग पूरी होने से खुशी
खुटार के गांव रसवां कलां से रायपुर पटियात, रठिया होते हुए कुभियां माफी तक रोड बेहद खराब है। लोग काफी समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे। चुनाव बहिष्कार तक के बैनर लगाए गए थे। अमर उजाला ने 20 जुलाई के अंक में सड़क की मरम्मत नहीं होने के मामले को प्रमुखता से उठाया था। विधायक चेतराम ने कहा था कि प्रस्ताव भेजे गए हैं, जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। अब रोड मरम्मत की स्वीकृति मिलने से लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed